Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गुड़ मॉर्निंग इंडिया: अब बच्चों को भी शिकार बनाने लगा कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन! उत्तराखंड में 24 घण्टों के भीतर मिले कोरोना के 13 नए मामले

Good Morning India: Now Omicron's new variant of Corona started making children a victim too! 13 new cases of corona found in Uttarakhand within 24 hours

नमस्कार दोस्तो गुड़ मॉर्निंग इंडिया के साथ हम एक बार फिर आपके सामने प्रस्तुत हैं। आज के प्रमुख कार्यक्रमों पर नजर डालते हैं। आज सरकार ने विपक्षी दलों के नेताओं को मीटिंग के लिए बुलाया है। इससे पहले विपक्षी सांसद बैठक करेंगे। उधर आधार-वोटर कार्ड लिंक करने पर इलेक्शन लॉ (अमेंडमेंट) बिल 2021 लोकसभा में पेश किया जाएगा। वहीं आज हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दिल्ली बुलाया गया है। वे PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। अब बड़ी खबरों कि तरफ रुख करते हैं। देश में ओमिक्रॉन के 10 नए केस मिले है। इनमें महाराष्ट्र के 6 और गुजरात के 4 केस शामिल है। इसके साथ ही भारत में ओमिक्रॉन से संक्रमितों की संख्या 153 हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा 54 महाराष्ट्र में हैं। गुजरात में मिले मरीजों में एक 15 साल का बच्चा भी शामिल है। इस बीच ICMR ने कहा है कि देश में कोरोना का डेल्टा वैरिएंट अब भी मेन सर्कुलेटिंग वैरिएंट बना हुआ है। 
विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की जुबान फिर फिसल गई। इस बार निशाने पर ब्राह्मण रहे। पटना में भुइयां समाज के मंच से बोलते वक्त उन्होंने ब्राह्मण समाज के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल किया। उनके इस बयान का वीडियो वायरल हो गया। विवाद होने पर मांझी ने यूटर्न लिया और तुरंत माफी मांग ली।
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में ब्लास्ट के मामले में आरोपी DRDO वैज्ञानिक ने पुलिस कस्टडी में सुसाइड की कोशिश की। पड़ोसी वकील की हत्या की साजिश में अरेस्ट भरत भूषण कटारिया अभी पुलिस की कस्टडी में है। उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। देर रात उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
उत्तराखंड कि बात करें तो प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। वहीं, रविवार को नौ कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, देहरादून में पांच, हरिद्वार व पिथौरागढ़ में एक-एक और नैनीताल व ऊधमसिंह नगर जिले में तीन-तीन मामले सामने आए हैं। वहीं, अब प्रदेश में कोविड के 168 एक्टिव केस हैं, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या 69 देहरादून की है।