Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गुड़ मॉर्निंग इंडिया: उत्तराखंड में आज चुनावी बिगुल फुकेंगे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी! आज भोपाल पहुंचेगा ग्रुप कैप्टन वरुण का पार्थिव शरीर, कल दी जायेगी अंतिम विदाई

Good Morning India: Former Congress President Rahul Gandhi will blow the election bugle in Uttarakhand today! The body of Group Captain Varun will reach Bhopal today, tomorrow will be given a final f

नमस्कार दोस्तो आवाज 24x7 के गुड़ मॉर्निंग पोस्ट में आपका स्वागत है। आईये आज के प्रमुख कार्यक्रमों पर नजर डालते हैं...लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में संसद में आज भी जारी रहेगा हंगामा, कांग्रेस ने की है तैयारी। उधर यूपी के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी दिल्ली तलब किए गए, इस्तीफा लिए जाने की है संभावना। वहीं हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की पार्थिव देह आज भोपाल लाई जाएगी। आज प्रधानमंत्री मोदी सेना के विजय दिवस समारोह में दिल्ली में शिरकत करेंगे। आज टीम इंडिया मुंबई से दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए रवाना होगी।
अब अभी तक कि बड़ी खबरों की तरफ रुख करते हैं। तमिलनाडु के कन्नूर में 8 दिसंबर को सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर हादसे के इकलौते घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार को निधन हो गया। बता दें कि वरुण पिछले 7 दिन से बेंगलुरु के अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे थे। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि शहीद ग्रुप कैप्टन का अंतिम संस्कार कल यानी शुक्रवार को भोपाल में होगा। उनकी पार्थिव देह आज दोपहर 2:30 बजे सेना के विमान से भोपाल पहुंच जाएगी। इस दौरान एयरपोर्ट रोड सनसिटी कॉलोनी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा जाएगा। कल शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे भदभदा विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के बाद वापस मुंबई आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपल अब 20 दिसंबर को मुंबई में शादी का ग्रैंड रिसेप्शन देंगे। बता दें कि विक्की और कटरीना 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। उसके बाद कहा गया था कि विक्की-कैट शादी में न पहुंच पाने वालों के लिए मुंबई में भी एक रिसेप्शन देंगे।
उधर लखीमपुर खीरी हिंसा में बेटे आशीष के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज होने के बाद उनके पिता केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने आपा खो दिया। अजय मिश्रा बुधवार को लखीमपुर में मदर चाइल्ड केयर सेंटर में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने गए थे। इसी दौरान जब एक टीवी पत्रकार ने सवाल किया तो अजय मिश्रा ने उसे धक्का दे दिया और अपशब्द भी कहे। बताया जा रहा है कि भाजपा हाईकमान ने अजय मिश्रा को दिल्ली तलब किया है।
अब उत्तराखंड कि बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तराखंड में होंगे। वह आज राजधानी दून में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंकेंगे। इसके लिए उत्तराखंड कांग्रेस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बीते रोज से ही राहुल की रैली में आने के लिए कांग्रेसियों के काफिले अलग-अलग शहरों से निकलने शुरू हो गए थे। बता दें कि राहुल की रैली को बीती चार दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के जवाब के तौर पर पेश किया जा रहा है।