Good Morning India: सेक्स वर्कर की कहानी पर बनी अनोरा को 5 ऑस्कर! UP की महिला को UAE में फांसी, उत्तराखंड समेत देश के चार राज्यों में एवलॉन्च का अलर्ट

Good Morning India: Anora, based on the story of a sex worker, gets 5 Oscars! UP woman hanged in UAE, avalanche alert in four states of the country including Uttarakhand

नमस्कार दोस्तों, आवाज 24X7 अपने खास कॉलम "गुड मॉर्निंग इंडिया" लेकर एक फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है। आईए अभी तक की प्रमुख खबरों और कार्यक्रमों पर नजर डालते हैं। शुरुआत आज की उन खबरों से करते हैं जिनपर सभी की नजर रहेगी। आज क्या आपराधिक मामलों में दोषी सांसदों और विधायकों के चुनाव लड़ने पर हमेशा के लिए बैन लगना चाहिए? इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। फिलहाल 2 साल या उससे अधिक की सजा होने पर सजा की अवधि पूरी होने के 6 साल बाद तक चुनाव लड़ने पर ही रोक है। वहीं आज भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल है। भारतीय टीम टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है। 
अब बड़ी खबरों की तरफ रुख करते हैं, UP के बांदा की शहजादी खान को 15 फरवरी को UAE में फांसी दे दी गई। विदेश मंत्रालय ने 3 मार्च को इसकी जानकारी दिल्ली हाईकोर्ट को दी और बताया कि शहजादी का अंतिम संस्कार 5 मार्च को होगा। वह 4 महीने के बच्चे की हत्या के आरोप में 2 साल से दुबई की जेल में बंद थी। 4 महीने पहले उसे फांसी की सजा सुनाई गई। 28 फरवरी 2025 को केंद्र सरकार को इसकी सूचना मिली थी। दुबई जाने से पहले शहजादी सामाजिक संस्था 'रोटी बैंक' में काम करती थी। उसका चेहरा एक साइड से बचपन में झुलस गया था। साल 2021 में वह फेसबुक के जरिए आगरा के रहने वाले उजैर से मिली। उजैर ने चेहरा सही करवाने के लिए शहजादी को आगरा बुलाया। सर्जरी के नाम पर नवंबर, 2021 में दुबई में रहने वाले दंपती को बेच दिया।

इधर सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया को पॉडकास्ट 'द रणवीर शो ' दोबारा शुरू करने की मंजूरी दे दी। कोर्ट ने शर्त रखी कि वो अपने शो में कुछ भी अश्लील नहीं दिखाएंगे। यूट्यूबर ने सुप्रीम कोर्ट के 18 फरवरी के आदेश के उस हिस्से को हटाने की मांग की थी, जिसमें शो को प्रसारित करने से रोक दिया गया था।

उधर बसपा चीफ मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को BSP से निकाल दिया। मायावती ने कहा, 'आकाश को पश्चाताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी। वो अपने ससुर के प्रभाव में स्वार्थी और अहंकारी हो गया है।' मायावती ने 2 मार्च को आकाश को नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया था और कहा था, 'जब तक जीवित रहूंगी किसी को उत्तराधिकारी नहीं बनाऊंगी।' इससे साफ होता है मायावती अभी बसपा में सेकेंड लाइन का कोई भरोसेमंद कैडर नहीं ढूंढ पाई हैं, जिसे पार्टी की कमान सौंप सकें।

इधर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक खिलाड़ी के तौर पर रोहित शर्मा मोटे हैं, उन्हें अपना वजन कम करना चाहिए। वह बेअसर और निराश करने वाले कप्तान हैं।' कांग्रेस की नाराजगी के बाद शमा ने पोस्ट डिलीट कर दी। खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस बयान को शर्मनाक बताया।

उधर अमेरिका के लॉस एजिल्स में हुई 97वीं ऑस्कर सेरेमनी में 23 कैटेगरी में ऑस्कर विजेताओं का ऐलान हुआ। सेक्स वर्कर की कहानी पर बनी फिल्म अनोरा ने सबसे ज्यादा 5 अवॉर्ड जीते। इसमें बेस्ट पिक्चर, डायरेक्शन, स्क्रीनप्ले, एडिटिंग और बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी शामिल है। फिल्म द ब्रूटलिस्ट को 3 अवॉर्ड मिले, इसके लिए एड्रिअन ब्रॉडी को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। वहीं अनोरा के लिए मिकी मेडिसन को बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर मिला।

इधर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वे अमेरिका-यूक्रेन मिनरल्स डील पर दस्तखत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस में हुई बहस का फायदा सिर्फ रूसी राष्ट्रपति पुतिन को हुआ। अगर मिनरल डील के लिए बुलाया जाता है तो वे व्हाइट हाउस वापस जाएंगे। हालांकि, उन्होंने सुरक्षा गारंटी की मांग फिर से दोहराई।

अब उत्तराखण्ड की खबरों पर नजर डालते हैं, केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन तोणीडाली-काकड़ागाड़ मार्ग के निर्माण में लगे एक नेपाली मजदूर पर मलबा गिरने से मौत हो गई। मामले में प्रशासन ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। सुरक्षा इंतजाम को ताक पर रखकर देर रात कार्य कराने पर प्रशासन ने लोनिवि को कड़ी फटकार लगाई है।

उधर उत्तराखंड के तीन लाख से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को धामी सरकार ने पदोन्नति के लिए पूरे सेवाकाल में एक बार छूट दे दी है। साथ ही कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन योजना (यूपीएस) लागू करने का फैसला भी किया है। कर्मचारियों से जुड़े ये दोनों फैसले प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए। वहीं, कैबिनेट ने एकल महिलाओं के लिए स्वरोजगार नीति को मंजूरी देने के साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई आबकारी नीति को भी हरी झंडी दिखा दी।

इधर दिखेगा। इस साल वसंतोत्सव सात से नौ मार्च के बीच होगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने सोमवार को राजभवन में वसंतोत्सव की विस्तृत जानकारी दी।

उधर उत्तराखंड के साथ चार राज्यों में एवलॉन्च की चेतावनी जारी की गई है। इसमें जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल रक्षा अनुसंधान एंव विकास संगठन (डीजीआरई) चंडीगढ़ की ओर यह अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट में बताया गया है कि चमोली जिले में 2500 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन हो सकता है। चमोली के अलावा डीजीआरई चंडीगढ़ ने रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी एवलॉन्च का अलर्ट जारी किया है। एवलॉन्च की चेतावनी को देखते हुए शासन और प्रशासन ने अपने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है।