Aug 19, 2026 Login

गोल्डन बॉय:गोल्ड मेडल जीतकर लाने वाले नीरज चोपड़ा पर हुई इनामो की बारिश, भाले की दूरी वाले अंक पर भी बनेगा नीरज के लिए कुछ खास, लिंक पर क्लिक कर देखें सारे इनामो की लिस्ट

Golden Boy: The rain of prizes on Neeraj Chopra, who won the gold medal, will make something special for Neeraj even on the distance of the spear, click on the link to see the list of all the prizes

टोक्यो ओलम्पिक्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा की जीत भले ही उनके खुद के दम पर हासिल की हुई थी लेकिन उनकी इस जीत का जश्न भारत मे हर जगह मनाया जा रहा है।गोल्डन बॉय की इस जीत के बाद उनके ऊपर इनामो की ऐसी बारिश हुई है कि खुद नीरज ने भी नही सोचा होगा।बड़े बड़े इनामो की घोषणा अलग अलग जगह से सामने आई है नीरज को कौन क्या इनाम में दे रहा है आइये जानते है।
टोक्यो ओलम्पिक्स में गोल्ड मेडल जीतकर लाने वाले गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को हरियाणा सरकार ने 6 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ये घोषणा सबसे पहले की इसके अलावा नीरज को क्लास 1 की नौकरी से भी सम्मानित किया जाएगा।
इसके बाद पंजाब से कैप्टन अमरिंदर सिंह भी नीरज की इस ऐतिहासिक और स्वर्णिम उपलब्धि पर बहुत खुश है और उन्होंने नीरज को 2 करोड़ रुपए बतौर इनाम में देने की घोषणा की है।उन्होंने नीरज की जीत पर जश्न भी मनाया।
मणिपुर सरकार ने भी नीरज की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए नीरज को एक करोड़ इनाम में दिए जाने का फैसला कैबिनेट मीटिंग में लिया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी नीरज के गोल्ड मेडल जीतने पर एक करोड़ रुपए पुरुस्कार के रूप में देने की घोषणा की है।इसके अलावा बीसीसीआई ने टोक्यो में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय एथेलिट्स को भी इनाम देने की घोषणा की है।बोर्ड ने रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू और रवि दहिया को 50-50 लाख रुपये,पीवी सिंधू और बजरंग पुनिया को कांस्य पदक जीतने पर 25-25 लाख रुपये इनाम के तौर पर देने की घोषणा की है।
वही आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को एक करोड़ रुपये इनाम में देने की घोषणा की,चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से ये भी कहा गया कि भारतीय होने के नाते हम नीरज चोपड़ा पर गर्व है,इसीलिए 8758 नम्बर की स्पेशल जर्सी भी नीरज चोपड़ा के सम्मान में बनाई जाएगी,(87.58 मीटर का थ्रो कर नीरज ने गोल्ड मेडल जीता,यही दूरी नीरज की सफलता का सबसे बड़ा नम्बर बन गया)।
टोक्यो ओलम्पिक्स में नीरज की शानदार सफलता पर इंडिगो ने भी खास तोहफा उनके लिए तैयार किया है।इंडिगो ने नीरज को पूरे एक साल के लिए फ्री टिकट देने का एलान किया है जो कि 8 अगस्त से अगले साल 7 अगस्त 2022 तक लागू रहेगा।
आनंद महिंद्रा ने भी नीरज के अद्भुत प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए नीरज को XUV700 इनाम के तौर पर देने की घोषणा की है।ऐसा इसीलिए क्योंकि एक ट्वीटर यूजर ने आनंद महिंद्रा से नीरज को XUV700 देने की मांग की थी जिसके बाद आनंद महिंद्रा ने उस यूजर को रिप्लाई माब लिखा था कि हां वास्तव में हमारे गोल्डन एथेलिट को एक एक्सयूवी 700 इनाम के रूप में देना हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी।