Aug 19, 2026 Login

एंकर से भिड़ने के बाद पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने लाइव टीवी पर दिया इस्तीफा, जानिए पूरा मामला

Former cricketer Shoaib Akhtar resigned on live TV after confronting the anchor, know the whole matter

टी-20 वर्ल्डकप की शुरुआत से ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम लगातार सुर्खियां बटौर रही है। पाकिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में भारत को हराया, जिसको लेकर पूर्व क्रिकेटर लगातार टीवी पर छाए हुए हैं। दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के साथ पाकिस्तानी टीवी पर कुछ ऐसा हो गया कि लाइव टीवी पर ही उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया। शोएब अख्तर का कहना था कि मेरे साथ जिस तरह का बर्ताव किया गया है, वह बर्दाश्त करने लायक नहीं है।

दरअसल, पाकिस्तान के पीटीवी पर शोएब अख्तर कई पूर्व क्रिकेटर्स के साथ डिबेट में बैठे थे। इस बहस में शोएब अख्तर, विवियन रिचर्ड्स, सना मीर के अलावा कई अन्य पूर्व क्रिकेटर भी मौजूद थे. जबकि शो की मेज़बानी मशहूर एंकर डॉ.नौमान कर रहे थे। तभी एंकर डॉ.नौमान ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे  शोएब अख्तर बुरा मान गए और बाद में पीटीवी से इस्तीफे का ऐलान कर दिया।  

शोएब अख्तर इस डिबेट में शाहीन शाह आफरीदी, हारिस रऊफ को लेकर कुछ प्वाइंट बता रहे थे। इसी बीच डॉ. नौमान ने शोएब अख्तर से कहा कि आप कुछ बेरुखी से बात कर रहे हैं, मैं ये नहीं कहना चाहता कि आप ओवर स्मार्ट बन रहे हैं, तो आप जा सकते हैं। इसी बात को लेकर शोएब अख्तर ने कहा कि इस बात को यहीं खत्म करें, मैं आपके खिलाफ कुछ नहीं कह रहा था जो मुद्दा था उस पर बात कर रहा था और शोएब अख्तर ने लाइव टीवी पर ही कहा कि मैं पीटीवी से इस्तीफा दे रहा हूं, जिस तरह से मेरे साथ नेशनल टीवी पर व्यवहार किया गया, मुझे नहीं लगता कि मुझे यहां रहना चाहिए। इसी के तुरंत बाद ही शोएब अख्तर लाइव टीवी पर शो छोड़कर चले गए। 

शोएब अख्तर ने बाद में ट्वीट कर वीडियो शेयर की जिसमें उन्होंने कहा कि मैंने डॉ. नौमान से माफी मांगने को कहा था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। नैशनल स्टार के सामने मेरे साथ इस तरह का व्यवहार किया गया, जो मुझे काफी बुरा था। मैं एक नेशनल स्टार हूं, लेकिन जिस तरह से कहा गया वो पूरी तरह से गलत था। साथ ही यह भी कहा कि विवियन रिचर्ड्स और डेविड गोवर के सामने मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया गया था, जो बिल्कुल अमान्य है।