प्रयागराज महाकुंभ में उमड़ा सैलाब! गाड़ियों की एंट्री पर पाबंदी और संगम स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई आस्था की डुबकी

प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को आलम ये रहा कि संगम पहुंचने के सभी रास्तों में 10 से 15 किमी लंबा जाम लग गया। इस दौरान जगह-जगह गाड़ियां फंसी रहीं। भारी भीड़ को देखते हुए संगम स्टेशन को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया। वहीं भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया। इसके चलते बॉर्डर जिले से लोगों को लौटाया जाने लगा है। इस बीच आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज पहुंची और वह 8 घंटे से अधिक समय तक शहर में रहेंगी। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 13 जनवरी से नौ फरवरी तक 43.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।