गंगा से हरिद्वार के बैरागी कैंप में बाढ़,सुरक्षित स्थानों पर रहने के दिये निर्देश।

Flood in Haridwar's Bairagi camp from Ganga, instructions given to stay at safe places.

पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के चलते में मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा ने हरिद्वार में बैरागी कैंप इलाके में बाढ़ के हालात पैदा कर दिए हैं। 100 से ज्यादा लोगों को SDRF , जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू किया है। एहतियातन जिला प्रशासन की डिमांड पर NDRF की टीम को बुलाया गया है।खतरे के निशान के ऊपर गंगा का जलस्तर पहुंचते ही यहां वैरागी कैंप इलाके में गंगा का पानी पहुंच गया। कई घरों में पहुंचे गंगा की नील धारा के पानी ने घर में रखे अनाज, बिस्तर जैसी जरूरत की चीजों को खासा नुकसान पहुंचाया है। गंगा से हरिद्वार के बैरागी कैंप में बाढ़ आ गई। बाढ़ के बीच यहां फंसे NHAI के दर्जनों मजदूरों को भी रेस्क्यू किया गया। इसके साथ ही बैरागी कैंप बस्ती से भी कई लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बैरागी कैंप पहुंचे। अधिकारियों ने बैरागी कैंप में रह रहे लोगों से घरों से समान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील भी की। एसडीएम अजयवीर सिंह ने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन की टीम पहले ही अलर्ट है और सभी बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट किया गया है। वहीं SSP अजय सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार लोगों को रेस्क्यू कर रही हैं और जल्द ही NDRF की टीम के साथ भी अभियान चलाया जाएगा। लोगों को राहत सामग्री वितरित की जा रही है। उधर घरों में कई फुट पानी भरने के बाद लोग सुरक्षित स्थानों पर भी जा रहे हैं।