दिल्ली-NCR समेत उत्तराखंड के कुछ इलाकों में आया भूकंप, तेज झटकों से हिली धरती
दिल्ली-NCR में मंगलवार दोपहर को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में भी कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा, नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि घरों-दफ्तरों में लोगों ने इन्हें महसूस किया। हालांकि, अभी तक जान माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
इससे पहले 5 जनवरी को भी दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। जम्मू-कश्मीर में भी धरती हिली थी। वहां भी लोगों को भूकंप के तेज झटके महसूस किए थे। इस भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई थी। इसका केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश इलाका रहा था।
उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में भूकंप के झटके महसूस किये गए.. जिसकी अवधि करीब 10 सेकंड तक रही। हालांकि तीव्रता और भूकंप के केंद्र की अभी तक जानकारी नही मिल पाई है। वहीं दिल्ली एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। टनकपुर में भी आया भूकंप लोग निकले घरों से बाहर।
नैनीताल हल्द्वानी सहित कई इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके।
उत्तराखंड समेत दिल्ली एनसीआर,और उत्तरप्रदेश के कई इलाकों में तेज भूकंप के झटके किये गए महसूस
5.4 रिएक्टर स्केल पर रही तीव्रता
30 सेकेंड तक रहा भूकंप
