एक्शन में डीएम सविन बंसल! सुबह-सुबह शहर के भ्रमण पर निकले, अधिकारियों में मचा हड़कंप

DM Savin Bansal in action! Went out on city tour early in the morning, created panic among officials

देहरादून। राजधानी देहरादून के डीएम सविन बंसल लगातार एक्शन मोड पर नजर आ रहे हैं। शुक्रवार सुबह-सुबह वह शहर के भ्रमण पर निकले। जैसे ही अधिकारियों को इसकी भनक लगी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त मौके पर पहुंचे। डीएम सविन बंसल डोर टू डोर कूड़ा उठान व्यवस्थाओं को देखने के लिए निरीक्षण पर निकले। निरीक्षण के दौरान उन्हें पता चला कि 14 वाहन कूड़ा उठान के लिए हैं, जिनमें चार वाहन खराब और 11 समय पर नहीं निकले। उन्होंने वाहन के अनुसार पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम वाटरग्रेस, इकॉनवेस्ट मैनेजमेंट के गैराज पर पहुंचे। इस दौरान 32 वाहन डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए रवाना नहीं हुए थे। जिस पर कंपनी पर जुर्माना लगाया गया। डीएम ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर सख्त नाराजगी जताई। यहां वर्कशॉप में 18 वाहन निकासी स्थल पर मिले, जिन पर डीएम ने  पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। वाहन के मूवमेंट के सत्यापन के लिए कार्मिकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही खराब वाहनों को ठीक कराने और संबंधित कंपनियों की आरसी काटने के लिए कहा गया। उन्होंने घंटाघर से सर्वे चौक, शस्त्रधारा रोड भगत सिंह कॉलोनी, माता मंदिर रोड, कारगी चौक का निरीक्षण कर कूड़ा उठान व्यवस्थाओं का जायजा लिया।