दहेजलोभी परिवार की घिनौनी करतूत! एक लाख रुपए नहीं मिले तो बिना शादी के लौटा दी बारात, दुल्हन बोली- हमें न्याय चाहिए

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पन्ना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अपने आप में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां दहेज लोभी युवक ने दहेज के खातिर लड़की के चौखट पर गई बारात को वापस लौटा दी। मामला पन्ना के अजयगढ़ के ग्राम बहिरवारा का है। बताया जाता है कि वर पक्ष ने दहेज में एक लाख रुपये की मांग की और जब मांग पूरी नहीं हुई तो बारात वापस ले गए। यह मांग विवाह की रस्मों के बीच उठाई गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आखिरकार सिंहपुर से आई बारात दहेज की मांग को लेकर बिना शादी के लौट गई। वहीं घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने वर पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। बता दें की मिजाजी लाल साहू की बेटी का रिश्ता सिंहपुर निवासी सोनू साहू से तय हुआ था विवाह के लिए किशनपुर के मैरिज गार्डन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी वर वधु के लोग बारात का स्वागत करने के लिए तैयार थे दुल्हन लाल जोड़े में हाथों में मेहंदी लगाये विवाह की रस्मो का इंतजार कर रही थी तय समय पर बारात पहुंची लेकिन तभी दहेज को लेकर विवाद उठ गया।
वधू पक्ष का आरोप है कि वर पक्ष के लोग एक लाख रुपये की जिद पर अड़ गए है। बेटी के पिता ने बताया कि अचानक इतनी राशि का इंतजाम करना उनके लिए संभव नहीं था। जब नगदी देने से मना किया गया तो वर पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया गया। मिन्नतें करने के बावजूद जब वर पक्ष नहीं माना तो बिना विवाह के ही बारात वापस लौट गई। वधू पक्ष ने अजयगढ़ थाना में शिकायत दर्ज करवाई है जिसके बाद पुलिस ने मामले में वर पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं इस पूरे मामले पर अजयगढ़ थाना प्रभारी का कहना है कि वधू पक्ष के लोगों ने दहेज नहीं देने पर शादी तोड़ने और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। दुल्हन रानी साहू ने बताया हम ब्यूटी पार्लर गए थे वहां से लौट के आए और शादी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच पता चला की दूल्हा ओर उनके पक्ष के लोगों ने ₹1 लाख मांगा है जो हमारे पिताजी की देने की औकात नहीं थी तो उन लोगों ने मेरे परिवार पर हमला भी किया और बारात लेकर भाग गए। हम न्याय चाहते हैं।