उत्तराखण्ड पहुंचे धोनी! ऋषभ पंत की बहन की शादी में होंगे शामिल, देहरादून एयरपोर्ट पर एक झलक पाने को आतुर दिखे प्रशंसक

Dhoni reached Uttarakhand! Will attend Rishabh Pant's sister's wedding, fans were eager to get a glimpse of him at Dehradun airport

देहरादून। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आज मंगलवार को उत्तराखण्ड पहुंचे। वह क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे हैं। देहरादून एयरपोर्ट से महेंद्र सिंह धोनी का बाहर निकलते हुए वीडियो भी सामने आया है। महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी दिखीं। इस दौरान प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। प्रशंसकों का अभिवादन करने के बाद धोनी परिवार के साथ मसूरी के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब ढाई बजे धोनी विशेष चार्टर्ड विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचते ही उनके प्रशंसकों ने उनको घेर लिया। जिसके बाद वह ब्लैक रंग की कार में बैठकर रवाना हो गए। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार अभी कुछ और क्रिकेटरों के भी एयरपोर्ट पहुंचने की संभावनाएं हैं। जहां से सभी लोग मसूरी शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे।