निकाय चुनावः मसूरी में भी खिला ‘कमल’! भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी ने 312 मतों से हासिल की जीत

मसूरी। मसूरी नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मीरा सकलानी ने 312 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी उपमा पंवार गुप्ता को हराया है। मीरा सकलानी को 6258 वोट मिले हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी उपमा पंवार गुप्ता को 5983 वोट पड़े हैं। कांग्रेस की मंजू भंडारी को 2954 वोट मिले। इसी के साथ नैंसी पंवार को 532 और निर्दलीय प्रत्याशी शकुंतला पंवार को 432 मत मिले हैं। इस दौरान 74 लोगों ने नोटा को चुना है। वहीं 669 वोट रद्द हुए हैं। एसडीएम मसूरी अनामिका सिंह ने बताया कि मसूरी नगर पालिका का चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गया है। वही सभी 13 वार्डों के जीते हुए प्रत्याशियों को सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने सभी लोगों का धन्यवाद दिया है। वही उन्होंने सभी नवनियुक्त प्रतिनिधियों से मसूरी के विकास के लिये काम करने की अपील की।