निकाय चुनावः टिहरी में नहीं खुला कांग्रेस का खाता! चंबा सीट पर भाजपा प्रत्याशी शोभनी धनोला की ऐतिहासिक जीत, जानें कहां किसकी हुई जीत

Civic Election: Congress account not opened in Tehri! Historic victory of BJP candidate Shobhani Dhanola on Chamba seat, know who won where

टिहरी। टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत 4 नगर पालिका परिषद एवं 6 नगर पंचायतों में निकाय चुनाव की मतगणना सम्पन्न हो चुकी है। इस दौरान अध्यक्ष पद पर नगर पालिका टिहरी से निर्दलीय प्रत्याशी मोहन सिंह रावत, नगर पालिका चम्बा से भाजपा प्रत्याशी शोभनी धनोला, नगर पालिका मुनिकीरेती से निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बिजल्वाण, नगर पंचायत लम्बगांव से भाजपा प्रत्याशी रोशन सिंह रांगड़, नगर पंचायत घनसाली से भाजपा प्रत्याशी आनन्द बिष्ट, नगर पंचायत चमियाला से भाजपा प्रत्याशी गोविन्द सिंह राणा, नगर पंचायत गजा से निर्दलीय प्रत्याशी कुंवर सिंह चौहान, नगर पंचायत कीर्तिनगर से भाजपा प्रत्याशी राकेश मोहन, नगर पंचायत तपोवन से भाजपा प्रत्याशी विनीता देवी ने जीत दर्ज की है।

बता दें कि सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट से मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर नगर पालिका टिहरी से निर्दलीय प्रत्याशी मोहन सिंह रावत को 5443 मत तथा कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप पंवार को 1991 मत मिले। इस प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी मोहन सिंह रावत ने 3452 मतों से जीत हांसिल की। नगर पालिका चम्बा से भाजपा प्रत्याशी शोभनी धनोला को 2588 मत तथा कांग्रेस प्रत्याशी वीना देवी को 1354 मत मिले। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी शोभनी धनोला ने 1234 मतों से जीत हांसिल की। नगर पालिका मुनिकीरेती से निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बिजल्वाण को 9296 मत तथा भाजपा की बीना जोशी को 3245 मत मिले। इस प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बिजल्वाण ने 6051 मतों से जीत हांसिल की।

नगर पंचायत तपोवन से भाजपा प्रत्याशी विनीता देवी को 1081 मत तथा निर्दलीय प्रत्याशी रोशनी देवी को 815 मत मिले। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी विनीता देवी ने 266 मतों से जीत हांसिल की। नगर पंचायत लम्बगांव से भाजपा प्रत्याशी रोशन सिंह रांगड़ को 1046 मत तथा निर्दलीय प्रत्याशी अनुजवंत सिंह को 639 मत मिले। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी रोशन सिंह रांगड़ ने 407 मतों से जीत हांसिल की। नगर पंचायत घनसाली से भाजपा प्रत्याशी आनन्द बिष्ट को 2119 मत तथा कांग्रेंस प्रत्याशी शंकरपाल सजवाण को 1897 मत मिले। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी आनन्द बिष्ट ने 222 मतों से जीत हांसिल की। नगर पंचायत चमियाला से भाजपा प्रत्याशी गोविन्द सिंह राणा को 1111 मत तथा निर्दलीय प्रत्याशी ताजवीर सिंह को 821 मत मिले। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी गोविन्द सिंह राणा ने 290 मतों से जीत हांसिल की। नगर पंचायत गजा से निर्दलीय प्रत्याशी कुंवर सिंह चौहान को 1077 मत तथा भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह खाती को 921 मत मिले। इस प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी कुंवर सिंह चौहान ने 156 मतों से जीत हांसिल की। नगर पंचायत कीर्तिनगर से भाजपा प्रत्याशी राकेश मोहन को 1202 मत तथा कांग्रेंस प्रत्याशी रामलाल नौटियाल को 407 मत मिले। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी राकेश मोहन ने 795 मतों से जीत हांसिल की।