पटना। किसानों को मशरूम की खेती के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से बिहार सरकार सब्सिडी दे रही है। सरकार मशरूम किट एवं मशरूम हट योजना के जरिए किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने जा रही है। इसके तहत किसानों को मशरूम किट पर सब्सिडी दी जाएगी। यह योजना ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर लागू की जाएगी, यानी जो किसान जल्दी आवेदन करेंगे, उन्हें इसका लाभ पहले मिल सकेगा। इसमें इच्छुक किसानों को पैडी/ओयेस्टर मशरूम किट दिए जाएंगे। पैडी/ओयेस्टर मशरूम किट के लिए इकाई लागत 75 रूपये प्रति किट बताई गई है, जिस पर किसानों को 90 प्रतिशत सब्सिडी अर्थात प्रति किट 67.50 रुपये की सब्सिडी मिल सकेगी। इसकी मदद से किसानों को न्यूनतम 25 किट एवं अधिकतम 100 किट का लाभ मिल सकेगा। इसके तहत किसानों को बटन मशरूम किट दी जाएगी। बटन मशरूम किट के लिए इकाई लागत 90 रुपये प्रति किट है, जिस पर किसानों को 90 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। इसमें किसानों को न्यूनतम 25 किट एवं अधिकतम 100 किट का लाभ मिल सकेगा।
बकेट मशरूम किटः इसमें किसानों को बकेट मशरूम किट दी जाएगी। बकेट मशरूम किट के लिए इकाई लागत 300 रुपये प्रति किट बताई गई है, जिस पर किसानों को 90 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। इसमें प्रति किसान न्यूनतम 2 किट और अधिकतम 10 किट का लाभ मिल सकेगा।
झोपड़ी में मशरूमः इसके तहत किसानों को झोपड़ी निर्माण के लिए सब्सिडी दी जाएगी। झोपड़ी बनाने के लिए इकाई लागत 1 लाख 79 हजार 500 रुपये बताई गई है। जिस पर किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी यानी प्रति झोपड़ी निर्माण के लिए 89 हजार 750 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। इसमें प्रति किसान अधिकतम 1 झोपड़ी का लाभ मिल सकेगा।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
बिहारः मशरूम की खेती के लिए सब्सिडी दे रही सरकार! ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर लागू होगी योजना
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2025-11-12 15:31:57
किसानों को मशरूम की खेती के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से बिहार सरकार सब्सिडी दे रही है। सरकार मशरूम किट एवं मशरूम हट योजना के जरिए किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने जा रही है।

बिहारः मशरूम की खेती के लिए सब्सिडी दे रही सरकार! ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर लागू होगी योजना (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- किसानों को मशरूम की खेती के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से बिहार सरकार सब्सिडी दे रही है।
- सरकार मशरूम किट एवं मशरूम हट योजना के जरिए किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने जा रही है।
- इसके तहत किसानों को मशरूम किट पर सब्सिडी दी जाएगी।
- यह योजना ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर लागू की जाएगी, यानी जो किसान जल्दी आवेदन करेंगे, उन्हें इसका लाभ पहले मिल सकेगा।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें
आवाज़ विशेष
हे भगवानः एमपी के शिवपुरी में दिल दहला देने वाली त्रासदी! दो सगी बहनों ने चार बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान, गर्भवती महिला समेत 6 की मौत
🕒 2026-10-29 16:30:10पढ़ें →

प्रेम विवाह का खौफनाक अंतः करवा चौथ के दिन पत्नी का कत्ल! जिसकी लंबी उम्र के लिए रखा था निर्जला व्रत, उसी ने छीनी सांसें
🕒 2026-10-29 15:09:28पढ़ें →

दिल्ली में सनसनीखेज घटनाः सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने खुद को आग लगाकर दी जान! बैग से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट
🕒 2026-10-24 15:44:59पढ़ें →

सौरभ और अमित हत्याकांड: फांसी की सजा पाए चारों दोषियों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा! साहिल-अमरदीप आगरा जेल तो मुस्कान-रविता लखनऊ की नारी बंदी निकेतन में होंगी शिफ्ट
🕒 2026-10-24 13:13:03पढ़ें →

'13 बच्चे गंगा का भोग बने' - दैनिक भास्कर की यह हेडलाइन खबर नहीं, पत्रकारिता की संवेदना की मौत है
🕒 2026-10-20 15:51:32पढ़ें →
