बिहारः पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने किया बड़ा दावा! बोलीं- तेजस्वी यादव की जान को खतरा, 4 बार मारने की हुई कोशिश

Bihar: Former Chief Minister Rabri Devi made a big claim! Said- Tejashwi Yadav's life is in danger, attempts were made to kill him 4 times

पटना। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में जहां सियासी हलचल बढ़ती जा रही है, वहीं सत्ताधारी और विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक घमासान चरम पर है। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में भी पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। इस बीच शुक्रवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ऐसा दावा किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। राबड़ी देवी ने अपने बेटे और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जान को खतरा होने की बात कही है। राबड़ी देवी के इस चौंकाने वाले दावे की हर तरफ चर्चा हो रही है। शुक्रवार को पटना में राबड़ी देवी ने कहा है कि तेजस्वी को जान का खतरा है। तेजस्वी यादव को चार बार मारने की कोशिश हुई थी। मारने की कोशिश हो रही है। साजिश कौन करेगा जेडीयू और बीजेपी को छोड़कर? वो लोग संस्कारहीन हैं। नाला का कीड़ा हैं। बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव इस साल के आखिर में अक्टूबर-नवंबर महीने में आयोजित किए जा सकते हैं। राज्य में कुल 243 सीटों के लिए वोटिंग होगी। किसी भी दल को बहुमत और सत्ता हासिल करने के लिए 122 सीटों की जरूरत पड़ेगी। आपको बता दें कि चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के NDA गठबंधन और राजद, कांग्रेस व कुछ अन्य दलों के महागठबंधन के बीच है। इसके अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज और ओवैसी की AIMIM भी चुनाव मैदान है।