बिहारः आरजेडी संगठन में बड़ा बदलाव! राबड़ी देवी बनीं उपाध्यक्ष, जगदानंद सिंह को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

Bihar: Big change in RJD organization! Rabri Devi becomes vice president, Jagdanand Singh given big responsibility

पटना। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में सियासी हलचल तेज होती जा रहा है। इस दौरान जहां राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ चुनावी समीकरण बनाए जा रहे हैं। इस बीच आरजेडी में संगठन के स्तर पर बड़े बदलाव किए गए हैं और आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के अलावा राबड़ी देवी को पार्टी का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा इस लिस्ट में शामिल जगदानंद सिंह को भी उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। इसी महीने की शुरुआत में आरजेडी ने अध्यक्ष चुनाव कराए थे और 13वीं बार लालू यादव निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे। इसके बाद से ही लगातार आरजेडी में संगठन के स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं। इसके अलावा अब्दुल बारी सिद्दीकी को प्रधान सचिव और सुनील कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।