बड़ी खबरः राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS प्रमुख मोहन भागवत की पहली प्रतिक्रिया! बोले- दत्तात्रेय होसबाले का बयान देखिए, मेरी भी वही...

Big News: RSS Chief Mohan Bhagwat's first reaction to the Ram Mandir donation theft case! He said, "Look at Dattatreye Hosabale's statement; mine is the same..."

नागपुर। अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चंदा गड़बड़ी और दान से जुड़े विवाद के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने जो बयान दिया है, वही उनकी भी राय है। भागवत ने संकेत दिया कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। रविवार को नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने जब मोहन भागवत से राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर सवाल किया, तो उन्होंने संक्षिप्त लेकिन स्पष्ट जवाब देते हुए कहा, होसबाले जी का बयान देखिए... मेरी भी वही प्रतिक्रिया है। इससे पहले शुक्रवार को आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने एक विस्तृत बयान जारी किया था। उन्होंने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े कथित दान चोरी या वित्तीय अनियमितता के आरोपों ने करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं और आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए तथा जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। होसबाले ने अपने बयान में यह भी कहा था कि कुछ ‘हिंदू-विरोधी और देश-विरोधी ताकतें’ इस घटना का लाभ उठाकर हिंदू समाज और उसकी धार्मिक आस्था को बदनाम करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस संवेदनशील मामले में धैर्य और संयम बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक प्रचार से बचें। उनका कहना था कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।