बड़ी खबरः लोकसभा से पास हुआ ‘जी राम जी’ बिल! सदन में विपक्ष का जबरदस्त हंगामा, फाड़ी गई विधेयक की कॉपी

Big news: Lok Sabha passes 'Ji Ram Ji' bill! Opposition creates uproar in the House, tears up copies of the bill.

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। आज गुरूवार को विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) ‘जी राम जी’ बिल-2025 पास हो गया है। इधर विपक्ष ने सरकार पर महात्मा गांधी का अपमान करने और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम के प्रावधानों को कमज़ोर करने का आरोप लगाया है। इस दौरान केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कदम का बचाव करते हुए कहा, "NREGA में महात्मा गांधी का नाम '2009 के चुनावों को ध्यान में रखकर' जोड़ा गया था।" लोकसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का नाम 2009 के चुनावों को ध्यान में रखकर NREGA में जोड़ा गया था। सीनियर बीजेपी नेता ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की इस आलोचना का भी जवाब दिया कि मोदी सरकार मनमर्जी से योजनाओं का नाम बदल देती है, और नेहरू-गांधी के नाम पर कई कल्याणकारी कार्यक्रमों की लिस्ट गिनाई। वहीं विपक्षी सदस्यों ने सदन में कागज़ फाड़कर और नारे लगाकर कार्यवाही में बाधा डाली।  इससे पहले उन्होंने बिल वापस लेने की मांग करते हुए संसद परिसर के अंदर विरोध मार्च किया था। कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस कानून को गांधी का अपमान और ग्रामीण भारत में सामाजिक-आर्थिक बदलाव लाने वाले काम के अधिकार पर हमला बताया।  सीनियर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी मकर द्वार पर सांसदों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुईं।