बड़ी खबरः हल्द्वानी गोलीकाण्ड का खुलासा! चुनावी रंजिश के चलते की गयी हनी पर फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

Big news: Haldwani firing incident revealed! Honey was fired upon due to election rivalry, accused arrested

हल्द्वानी। रविवार को हल्द्वानी मंे हुए गोलीकाण्ड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में एक आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं फायरिंग से घायल हनी प्रजापति की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसको एम्स ऋषिकेश भेजा है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपी की धर पकड़ के लिए टीम गठित की। इसके बाद टीम ने मुखानी थाना के बासनी क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के जांच पड़ताल और आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि गोली मारने वाला मुख्य आरोपी सुमित बिष्ट उर्फ बाली अपराधी प्रवृत्ति का है। उसके ऊपर हल्द्वानी कोतवाली में हत्या का प्रयास, बलवा, छेड़छाड़ सहित 16 मामले पंजीकृत है। पुलिस के मुताबिक गोली मारने वाला आरोपी सुमित बिष्ट उर्फ बाली की पत्नी पिछले महीने हुए नगर निगम चुनाव में पार्षद पद की प्रत्याशी के लिए खड़ी हुई थी। चुनाव के दौरान हनी प्रजापति से आरोपी का विवाद भी हुआ। इसके बाद से आरोपी सुमित बिष्ट हनी प्रजापति को मारने का प्लान बना रहा था। रविवार रात जजी कोर्ट के सामने हनी प्रजापति के सिर में गोली मार दी।