बड़ी खबरः जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप! सुनामी की चेतावनी जारी, दहशत में लोग

Big news: 6.9 magnitude earthquake in Japan! Tsunami warning issued, people in panic

नई दिल्ली। जापान की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से दहल उठी। खबरों के मुताबिक जापान के क्यूशू द्वीप पर 6.9 तीव्रता का भूकंप आया है। इस भूकंप के बाद जापान ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। इस साल अभी तक ये दूसरा बड़ा भूकंप है। इससे पहले तिब्बत में विनाशकारी भूकंप आया था। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। अभी तक इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान या लोगों के हताहत की कोई जानकारी नहीं आई है। देश की मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार स्थानीय समयानुसार रात 9ः19 बजे ये भूकंप आया। भूकंप का केंद्र दक्षिण-पश्चिमी द्वीप क्यूशू था। इस द्वीप के साथ ही आसपास के क्षेत्रों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। जापान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इससे पहले 7 जनवरी को भूकंप ने तिब्बत में तबाही मचाई थी। 7.1 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में 126 लोगों की मौत हो गई थी। करीब 188 लोग घायल हुए थे। 30 हजार से ज्याादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। अकेले शिगात्से में 3 हजार 609 इमारतें ढह गई थीं। ये भूकंप तिब्बत के डिंगरी काउंटी में आया था।