Big Breaking: हिमाचल की फैक्टरी में धधकी भीषण आग! एक महिला की मौत, 9 श्रमिक अब भी लापता

Big Breaking: Huge fire blazes in Himachal factory! One woman dead, 9 workers still missing

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सोलन में कॉस्मेटिक फैक्ट्री में शुक्रवार को लगी आग एक दिन बाद भी नहीं बुझ पाई है। सोलन जिले के बद्दी औद्योगिक क्षेत्र में कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने वाले कारखाने में भीषण आग लगने के एक दिन बाद शनिवार को 9 कर्मचारी अब भी लापता हैं। कर्मचारियों के लिए बचाव अभियान चलाया गया। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में एक महिला की मौत हो गयी है और 31 अन्य घायल हो गए हैं। आग लगने की घटना शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे एनआर अरोमा में हुई और अभी तक उस पर काबू नहीं पाया जा सका है। सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना के समय करीब 50 लोग इमारत में थे और उनमें से कुछ अपने घर भाग गए जबकि 13 लोगों के अब भी लापता होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। आग पर अभी काबू नहीं पाया जा सका है क्योंकि परफ्यूम और अन्य सौंदर्य प्रसाधन बनाने में इस्तेमाल होने वाले ज्वलनशील पदार्थ में आग लग गयी है। 

30 लोग अस्पताल में भर्ती- 9 लापता
परफ्यूम बनाने वाली अरोमा फैक्टरी में आखिरकार आग बुझा ली गई है। एनडीआरएफ ने साइट की संरचनात्मक सुरक्षा का आकलन करने के बाद बचाव व सर्च अभियान जारी है। 30 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। 13 लोग लापता थे, जिनमें से 4 लोग मिल गए हैं। अब लापता लोगों का पता लगाने के लिए ऑपरेशन चल रहा है। एनआर अरोमा कंपनी के प्लांट हेड चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया गया है।