Big Breking: भाजपा के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल आज शाम तक थाम सकते है कांग्रेस का हाथ! बीजेपी का बिगड़ सकता है चुनावी गणित

Big Breaking: Former BJP MLA Rajkumar Thukral may join hands with Congress by this evening! BJP's electoral math may get spoiled

सब कुछ ठीक ठाक रहा और किस्मत के सितारें बदलें तो लगभग तीन साल से राजनीतिक रूप से अलग-थलग पड़े पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल आज शाम कांग्रेस मैं शामिल हो सकते हैं। प्रदेश में निकाय चुनाव की घोषणा के बाद से ही वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं। इतना ही नहीं माना जा रहा है कि ठुकराल को कांग्रेस से मेयर का टिकट भी मिल सकता है। जिसके बाद रुद्रपुर में चुनावी दंगल दिलचस्प होने के आसार हैं। आपको याद दिला दें राजकुमार ठुकराल दो बार रुद्रपुर से भाजपा से विधायक रह चुके हैं। वह रुद्रपुर के पालिकाध्यक्ष भी रहे हैं। पिछले चुनाव में उनका टिकट कट गया था। इसके बाद राजकुमार ठुकराल 2022 के विधानसभा चुनाव में निदर्लीय मैदान में उतर गए थे। वह चुनाव नहीं जीते थे, लेकिन 27 हजार वोट हासिल किए थे। इसके बाद उन्हें भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था।

उत्तराखंड में निकाय चुनाव का बिगुल बज चूका है,प्रदेश में कुछ दिनों बाद नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होने हैं। जिसके मद्देनजर अब संभावित नुमाइंदों में शह और मात का खेल भी आरंभ हो चुका है। वही विवादों से चोली दामन जैसा नाता रखने वाले जनपद ऊधम सिंह नगर जिलामुख्यालय रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पिछले दिनों शह और मात के इस खेल का एक अहम मोहरा बनकर सामने आए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के अंतिम समय से पहले की तरह इस बार भी उनका एक ऑडियो वायरल किया गया है,जिसमें वह कथित रूप से पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा को अपशब्द कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। वायरल ऑडियो काफी पुरानी थी और यह पूर्व विधायक को राजनीतिक नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से वायरल की गई थी। हालांकि इस वायरल ऑडियो से पूर्व विधायक की सियासत पर कोई खास असर नहीं पड़ा। वही रुद्रपुर विधानसभा चुनाव हारने के बाद से लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्षरत रहने वाले राजकुमार ठकुराल की लोकप्रियता आम लोगों में पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में घटने के बजाये बढ़ी है। जनता के लिए सहज उपलब्ध रहने और मौका आने पर सड़क पर उतरकर संघर्ष करने की कूवत, उन्हें एक अलग मकाम पर ले जाकर खड़ा करती है। वही अब राजकुमार के कांग्रेस में जाने का समीकरण अगर संतुलित हो पाया तो निगम चुनाव में अन्य सभी समीकरण बौने साबित होने के प्रबल आसार हैं। वही अभी तक कांग्रेस के पास ठुकराल जैसा कोई मजबूत और वजनदार चेहरा नहीं नजर आ रहा है। रुद्रपुर में कांग्रेस संगठन की लगातार बढ़ती दयनीय और कमजोर स्थिति,राजकुमार ठकुराल और कांग्रेस दोनों को ही एक दूसरे के लिए मजबूत कर सकता हैं। वही जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके भाई संजय ठुकराल की कांग्रेस में ज्वाईनिंग का रास्ता लगभग साफ हो गया हैं बताया जाता है कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी ठुकराल को पार्टी में लेने के लिए राजी हो गये हैं, जिला और महानगर कांग्रेस कमेटियां भी ठुकराल का लेने पर राजी है, सूत्रों के मुताबिक ठुकराल आज शाम या कल तक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।