बिग ब्रेकिंगः देवेन्द्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले सीएम! भाजपा विधायक दल की बैठक में हुआ ऐलान, कल लेंगे शपथ

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस अब खत्म हो गया है। आज बुधवार को मुंबई में बीजेपी की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। कल उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। वह तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम बनेंगे। इस बीच देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर जश्न का माहौल है। कार्यकता ढोल और नगाड़े लिए जश्न मना रहे हैं। इससे पहले केंद्रीय पर्यवेक्षक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौजूदगी में विधायक दल के नेता का चयन किया गया। विधायक दल के नेता के चुनाव के बाद आज दोपहर साढ़े 3 बजे महायुति के नेता राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके बाद कल 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में ऐतिहासिक शपथ समारोह होगा।