राजनीति से इतरः कांग्रेसियों ने दिखाया 56 इंच का सीना! अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस को लगाई फटकार, बोले- हिन्दुस्तान के पीएम को झुकाने की औकात किसी की नहीं
नई दिल्ली। यूं तो राजनीति में सब जायज होता है और माना जाता है कि आरोप-प्रत्यारोप से ही राजनीति चलती है। लेकिन जब बात बाहरी देश अपने देश के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करने लगे तो तब विपक्ष का रवैय्या होना चाहिए, ये आज कांग्रेस ने अच्छे से समझा दिया। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर अमेरिकी अरबपति जाॅर्ज सोरोस ने एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद सियासी माहौल गरमाया हुआ है। भाजपा जहां इस सोरोस के बयान को गलत बता रही है, वहीं कांग्रेस ने भी अमेरिकी अरबपति पर तीखा हमला बोलना शुरू कर दिया है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर जॉर्ज सोरोस को फटकार लगाई है। जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ा अदाणी घोटाला भारत में लोकतांत्रिक पुनरुत्थान शुरू करता है या नहीं, यह पूरी तरह कांग्रेस, विपक्ष व हमारी चुनाव प्रक्रिया पर निर्भर है। जयराम रमेश ने आगे कहा कि अदाणी मामले का जॉर्ज सोरोस से कोई लेना-देना नहीं है। हमारी नेहरूवादी विरासत सुनिश्चित करती है कि उन जैसे लोग हमारे चुनाव परिणाम तय नहीं कर सकते हैं। यह पूरी तरह कांग्रेस, विपक्ष व हमारी चुनाव प्रक्रिया पर निर्भर है।
वहीं कांग्रेस नेता (नेशनल मीडिया पैनलिस्ट) कांग्रेस, सुरेंद्र राजपूत ने भी जॉर्ज सोरोस के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी साफ सुन लो, मोदी को कोई झुकाये कोई उठाये ये देखना भाजपा का काम है, लेकिन हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री को झुकाने की औकात दुनिया में किसी की नहीं है।
बता दें कि अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस ने पीएम मोदी पर अदाणी मामले को लेकर कई आरोप लगाए थे। जिसके बाद भाजपा ने जॉर्ज सोरोस पर हमला बोला। स्मृति ईरानी ने कहा कि जॉर्ज सोरोस जैसे व्यक्ति चाहते हैं कि एक कमजोर देश हो, जिसमें एक कमजोर सरकार हो और जो उनके दिशा-निर्देश अनुसार चले, लेकिन ये एक नया हिंदुस्तान है।