गर्मी को लेकर बड़ा अलर्ट: आसमान से बरसेगी आग, अगले तीन दिन भारी! कई राज्यों में 45 डिग्री पहुंचा पारा, देहरादून में कल स्कूलों की छुट्टी

A major heat alert: Fire will rain from the sky, the next three days will be very heavy! Temperatures reach 45 degrees in many states, and schools in Dehradun will be closed tomorrow.

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर बड़ा अलर्ट जारी करते हुए अगले तीन दिनों तक लू की संभावना जताई है। IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत और सेंट्रल इंडिया के कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रभाव देखने को मिलेगा, जहां तापमान काफी ऊपर जा सकता है। आईएमडी के मुताबिक नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में 28 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। फिर, 29 और 30 अप्रैल को 3-5°C की क्रमिक गिरावट की संभावना है। इसके बाद, 1 और 2 मई को इसमें 2-3°C की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, सेंट्रल इंडिया में 27 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद, 28 से 30 अप्रैल के दौरान 2-3°C की क्रमिक गिरावट हो सकती है। सात ही, पूर्वी भारत में 27 अप्रैल से 1 मई के बीच 2-3°C की क्रमिक गिरावट हो सकती है। 
उत्तराखण्ड की बात करें तो गर्मी का प्रकोप यहां भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में लू के अलर्ट को देखते हुए देहरादून जिले में कल सोमवार को सभी आंगनवाड़ी केंद्र, शासकीय, गैर-शासकीय और निजी स्कूलों (कक्षा 01 से 12 तक) में एक दिन की छुट्टी का आदेश जारी किया गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि मौसम विज्ञान विभाग देहरादून और एनडीएमए के पोर्टल के अनुसार, वर्तमान में देहरादून जिले में भीषण लू और हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 27 अप्रैल को भी जिले में अत्यंत गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की गई है।