उत्तराखंड में बनेगा 10 लाख साहित्यकारों की रचनाओं का पुस्तकालय! देश-दुनिया के साहित्यकारों को मिलेगा बड़ा मंच, पूर्व सीएम निशंक ने दी बड़ी जानकारी

A library of works of 10 lakh writers will be built in Uttarakhand!  Writers from across the country and the world will get a big platform, former CM Nishank gave important information.

देहरादून। राजधानी देहरादून में 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक चले स्पर्श हिमालय महोत्सव 2024 के सफल आयोजन के बाद अब आयोजक देहरादून के थानों क्षेत्र में देश और दुनिया के साहित्यकारों को मंच देने के लिए लेखक गांव नाम से एक बड़ा पुस्तकालय बनाने जा रहे हैं। जिसके पहले चरण में पुस्तकालय में एक लाख पुस्तकों को रखा जाएगा, जिसे चरणबद्ध तरीके से 10 लाख तक किया जाएगा। इसके अलावा हर साल लेखक गांव में एक राज्य स्तरीय राष्ट्रीय स्तरीय और अंतरराष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश और दुनिया के साहित्यकारों के साथ चर्चा की जाएगी। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के शताब्दी जन्मोत्सव पर 25 दिसंबर को लेखक गांव में एक साहित्य माला का भी आयोजित किया जाएगा। देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री और साहित्यकार डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि जिस संस्था ने देहरादून के थानों में साहित्य महोत्सव का आयोजन किया था। वह अब देश और दुनिया के साथ-साथ अपने प्रदेश के साहित्यकारों को एक मंच देने का काम करेगी और उनकी रचनाओं को एक बड़े पुस्तकालय में संजोकर रखेगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए स्पर्श हिमालय साहित्य महोत्सव में दुनिया के 65 देश के साहित्यकारों ने शिरकत की थी, जिसको देखते हुए संस्था ने यह फैसला लिया है कि साहित्यकारों को एक मंच तैयार करके दिया जाएगा। इसकी शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के शताब्दी जन्मोत्सव पर की जाएगी।