दिल दहलाने वाली घटना! सुहागरात के दिन संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहित जोड़े की मौत, मेहंदी उतरने से पहले उठी अर्थियां

A heart wrenching incident! Newly married couple died under suspicious circumstances on their wedding night, the bodies were taken out before the mehendi faded

अयोध्या। अयोध्या से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नवविवाहित जोड़े की शादी के कुछ ही घंटों बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खबरों के मुताबिक 24 वर्षीय दूल्हा प्रदीप का शव पंखे से लटका मिला, जबकि 22 वर्षीय दुल्हन शिवानी का शव बिस्तर पर पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इधर नवविवाहित जोड़े की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ये मामला सहादतगंज मुरावन टोला का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रदीप और शिवानी की सात मार्च को शादी हुई थी। आठ मार्च को बरात सोहावल के ड्योढ़ी से वापस लौटी थी। रविवार को घर में रिसेप्शन का आयोजन होना था लेकिन सुबह जब दोनों काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए, तो परिजनों को चिंता हुई। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर खिड़की तोड़ी गई तो अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घर पर रिश्तेदारों के साथ आसपास के लोगों की भीड़ जमा है। हर कोई घटना से स्तब्ध है।