Nokia 1 के बाद अब भारत में Nokia 6 हो सकता है लाॅन्च

नई दिल्ली-नोकिया स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल आने वाले बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है जिसमें Nokia 6 (2018) को पेश किया जा सकता है। हालांकि अभी कंपनी की तरफ से यह साफ नहीं कहा गया है कि नोकिया का कौन सा स्मार्टफोन पेश किया जाएगा।Nokia 6 (2018) को सबसे पहले साल की शुरुआत में पहले चीन में पेश किया गया था।
HMD Global के वाइस प्रेसिडेंट (इंडिया) अजय मेहता ने गैजेट्स 360 को बताया था, भारत में सबसे पहले नोकिया 1 लॉन्च होगा। इसके बाद नोकिया 6 (2018) के एक वेरिएंट को लॉन्च किया जाएगा। मेहता के मुताबिक, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल है। वहीं, इस हैंडसेट के दूसरे वेरिएंट को मई या जून महीने तक पेश किया जाएगा। Nokia 8 Sirocco को भारतीय मार्केट में मई महीने तक उतारा जा सकता है। वहीं, Nokia 7 Plus को मई महीने के आखिर या जून की शुरुआत में पेश किए जाने की संभावना है। सबसे आखिरी में लॉन्च होगा नोकिया का लेटेस्ट फीचर फोन, नोकिया 8110 4जी। इसके जुलाई 2018 के बाद ही लॉन्च किए जाने की संभावना है।
Nokia 6 (2018) को सबसे पहले साल की शुरुआत में पहले चीन में पेश किया गया था। मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में ग्लोबल वेरिएंट लाया गया। यह वेरिएंट एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है और यही Nokia 6 (2018) की सबसे अहम खासियत भी है। यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। कैमरे की बात करें तो नोकिया 6 (2018) में अपर्चर एफ/2.0, डुअल एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 और 84 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। नोकिया 6 कंपनी की डुअल-साइट टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है यानी यूज़र एक साथ रियर व फ्रंट कैमरे से तस्वीरें ले पाएंगे। कंपनी ने इस टेक्नोलॉजी को बोथी नाम दिया है।