90 मिनट के युद्ध ने 4 दिसंबर को बना दिया भारतीय नौसेना दिवस

1971 में भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन ट्राइडेंट शुरू किया था,4 दिसंबर के दिन 90 मिनट में भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के चार बड़े जहाज औए कराची बंदरगाह का फ्यूल टैंक पूरी तरह बर्बाद कर दिया था जिसमे 500 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे,इस हमले से पूरा पाकिस्तान दहल गया था, जिसके बाद भारत मे 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।भारत की नौसेना दुनिया की सबसे बड़ी नौसेनाओं में शामिल है।जंग ए आज़ादी,हो या मुंबई में ऑपरेशन ताज ऐसे कई मामलों में भारतीय नौसेना के इतिहास बहादुरी के कारनामो से भरा पड़ा है।भारतीय नौसेना की स्थापना 1612 में हुई थी,उस दौरान ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपने जहाजों की सुरक्षा के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी मरीन के रूप में सेना गठित की थी जिसे बाद में रॉयल इंडियन नौसेना के नाम दिया गया था। आज़ादी के ठीक तीन साल बाद यानी 1950 में नौसेना के एक बार फिर गठन किया गया जिसे भारतीय नौसेना के नाम दिया गया। हालांकि भारतीय नौसेना के जनक 17वी शताब्दी के मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी भोंसले को माना जाता है।

भारतीय नौसेना ताकत के हिसाब से दुनिया की सर्वश्रेष्ठ नौसेनाओं में एक है ,भारतीय नौसेना में अनुमानित जहाजो की संख्या 295 है,और एयरक्राफ्ट कैरियर 1 है।इसके अलावा फ्राईगेट्स 13 है,विध्वंसक पोतो की संख्या 11 ,कोवेटर्स की संख्या 22,सबमरीन की संख्या 16,निगरानी जहाजो की संख्या 139,और माइन वारफेयर की संख्या 1 है।भारतीय नौसेना भारत के सबसे मजबूत सशस्त्र समुंद्री शाखा है,जिसका नेतृत्व नौसेना कमांडर इन चीफ के रूप में भारत के राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।भारतीय नौसेना के मुम्बई स्थित मुख्यालय में हर साल 4 दिसंबर को नेवी डे बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।आज भारतीय नौसेना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई संदेश देते हुए कहा है कि नौसेना की मूल्यवान सेवा और बलिदान से हमारा देश मजबूत और सुरक्षित है। मोदी ने नौसेना दिवस पर जवानों के साहस को नमन किया। नौसेना दिवस की पूर्व संध्या पर नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने देश को विश्वास दिलाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए नौसेना पूरी तरह सक्षम है।