5 दर्जन से अधिक लोगो ने ली भाजपा की सदस्यताा

लोकसभा चुनाव के समर में देश के सभी राजनैतिक दलों द्वारा तैयारियाँ पूरी कर ली हैं ।कल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देहरादून से एक बड़ी रैली कर जहाँ लोकसभा चुनावों का आगाज किया,वही दूसरी ओर भाजपा संगठन चुनावी तैयारियों की दृष्टि से बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित कर बढ़त बनाता हुआ नजर आ रहा है।भारतीय जनता पार्टी द्वारा शक्तिकेन्द्र तथा बूथ स्तर तक संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार कार्यकर्ता घर घर पहुंच रहे हैं।डीडीहाट विधानसभा में  2019 चुनाव के फतह का संकल्प लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।आज दिनांक 17 मार्च को विधानसभा संयोजक बलवंत बोरा द्वारा  दूनाकोट शक्ति केन्द्र के सभी बूथों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।दूनाकोट शक्ति केन्द्र पर आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख,व  वर्तमान जिला पंचायत सदस्य  हरेन्द्र चुफाल ,विधानसभा विस्तारक बलवंत बोरा द्वारा समस्त  कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों के लिये भारतीय जनता पार्टी व विशेष रूप से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।भाजपा के कार्यक्रम 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम में  हरेन्द्र चुफाल की उपस्थिति में दूनाकोट शक्ति केंद्र के 5 दर्जन से अधिक लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।विशिष्ट जनों द्वारा भारतीय जनता पार्टी में शामिल  अनेक कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर भाजपा में स्वागत किया।

विधानसभा संयोजक बलवंत बोरा ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिये योजना बनाई।मुख्य वक्ता पूर्व ब्लाॅक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य युवा हरेन्द्र चुफाल ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुये देश भर की समसामयिक विषयों पर राष्ट्रवाद व भारत के स्वाभिमान के लिये भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की।

कार्यक्रम में 

 भाजपा के मण्डल उपाध्यक्ष हरीश जोशी, पुष्कर चौहान, बलवंत मेहरा ,ग्राम प्रधान दुनाकोट, भगवान कुँवर  ग्राम प्रधान हुनेरा, भूपाल चौहान, भगवान मेहता, ग्राम प्रधान ऐरीगाँव पूरन चन्द्र जोशी, क्षेत्र पंचायत किरौली महेश कन्याल , वीरेंद्र कन्याल, दान सिंह चुफाल, 

दीवान चौहान, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा आनंद चौहान आदि शामिल रहे।

   कार्यक्रम के संयोजक पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ नारायण नगर त्रिभुवन मेहरा ने अनेकानेक युवाओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ा।

  भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रत्याशी भले ही कोई भी हो लेकिन देशहित में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों को साकार करने के लिये भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता घर घर जाकर संगठन व सरकार के सकारात्मक व सृजनात्मक कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करने के लिये संकलित हैं।