मसूरी पहुचे उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक

उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सासंद डा.रमेश पोखरियाल निशंक अपने नीजी दौरे पर मसूरी पहुचे, जहा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए रमेश पोखरियाल निशंक ने जमकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश कर्ज के बोज तले दब गया है। उन्होने बताया कि वह प्रदेश के पहले वित्त मंत्री रहे और पहले दिन से उनकी कोशिश थी कि जितनी चादर है उतने ही पैर पसारे परन्तु कांग्रेस द्वारा कर्ज पर कर्ज लिया गया परन्तु प्रदेश के विकास में कुछ नही लगाया। उन्होने कहा कि वह कांग्रेस के नेताओं से पूछना चाहते है कि वह पैसा उनके द्वारा कहा रखा गया। उन्होने बताया कि कांग्रेस द्वारा साडे चार हजार करोड साल के हिसाब से कर्ज लिया गया जिससे प्रदेश की आने वाली पीडी भी कर्ज में चली गई। वही कांग्रेस सरकार द्वारा भाजपा के द्वारा चलाई गई जनकल्याण योजनाओं को भी बंद किया गया ऐसे मे कांग्रेस पार्टी के नेताओं को प्रदेश को लेकर बोलने का हक भी नही है।
डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि केन्द्र सरकार की मदद से उत्तराखण्ड के विकास को ले की कई हजार करोड कि योजनाओं पर लगातार काम चल रहा है। वही किसानो के विकास और मदद के लिये केन्द्र सरकार लगातार काम कर रही है, ऐसे मेे 33 प्रतिशत फसल बर्बाद होने पर केन्द्र सरकार द्वारा 100 प्रतिशत नुकसान मानकर किसान को मुआवजा देने का काम कर रही है।
निशंक ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा जीएसटी जैसे कडे फैसले लिये गए जिससे लोगो को कुछ दिक्कते जरूर आई परन्तु यहा फैसला देश के विकास को लेकर किया गया है, जिससे देश आर्थिक रूप् से मजबूत हो सके। उन्होने कहा कि जीएसटी देश के लिये आर्थिक क्रांतिकारी फैसला है तो देश को सबसे नीचे से लेकर उपर तक मजबूत करने का काम करेगा वही केन्द्र के इस फैसलो को अमेरिका जैसे देया की षोद्ध पत्रिका ने भी माना की अगामी आठ वर्षों में भारत की आर्थिक स्थिति पूरी दुनिया में अपना पंचम लहराने का काम करेगी।
डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने भाजपा द्वारा कार्यकर्ताओं से लिये जा रहे सहयोग निधि पर कहा कि भाजपा गरीब पार्टी है। ऐसे में वह अपने कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी को मजबूत करना चहती है जबकि दूसरी पार्टी देश को लूटने के साथ बडे बडे घोटालों को अंजाम देकर देश को बडे बडे लोगो के हाथो बेचने का काम किया हो वही उनसे हजारों करोडो का चंदा लेकर पार्टी फंड में डलवाया गया हो परन्तु भाजपा साफ सुधरी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी को चलाने का काम कर रही है ऐसे मे विपक्ष क्या कह रहा है भाजपा को कुछ लेना देना नही है।