होली की मस्ती

रामनगर के पीरुमदारा में भी होली की धूम मची हुई है। यहां के बद्री विहार में एक अनूठी होली देखने को मिल रही है। जहां गढवाल और कुमाऊं के महिला और पुरुष एक साथ खडी होली का स्वांग और गीतों के माध्यम से आनंद ले रहे हैं। 

यहां कई सालो से शुरु हुई इस होली में होल्यार मस्ती में झूमकर नाच गा रहे हैं। यहां के लोगो की यदि माने तो पहाड से पलायन होने के बाद भावर मे आने के से उनकी पहाड़ की होली विलुप्त प्राय हो गई है। जिसके बाद उन्होंनेपहाड़ी होली गायन की परम्परा को शुरु किया है। जिसे उनकी आने वाली पीढी भी पहाड़ की इस खड़ी और बैठकी होली देखे और समझ सकें।