हनुमान गड़ी गयीं पर रामलला को देखा तक नहीं प्रियंका ने
.jpeg)
राजनीति भी बड़े ही कमाल की है भाई। जींस उतरावकर साड़ी तक ले आती है और चर्च की जगह सीधे मंदिर तक जय जय करते भिजवा देती है।इन दिनों प्रियंका गांधी का देसी अवतार इंदिरा गांधी की याद सचमुच दिला देता है पर दोनो के बीच जमीन आसमां का फर्क है।खैर हम उनके कपड़ों की बात छोड़ असली मुद्दे पर आते हैं।प्रियंका गांधी सीधे अयोध्या पहुंच जा पहुंची हनुमान गड़ी मंदिर जिसके बाद उनका रोड शो होना था पर ताज्जुब इस बात का हुआ कि मैडम हनुमान गड़ी तो पहुंची पर रामलला को झांकने भी ना गयी।इस बात पर नाराज अयोध्या के संतो ने प्रियंका को आड़े हाथों ले सवाल कर डाले कि क्यों नही गयी रामजन्म भूमि क्यों नही किये रामलला के दर्शन?कही ऐसा तो नही कि वहां जाने से मामला तूल पकड़ लेता मुस्लिम वोट बैंक एक दो पायदान निचे उतर जाता?हिन्दुत्व वोर्ट कार्ड पर प्रियंका बैकफुट पर क्यों गयी।जब ये सवाल उन पर दागा गया तो मैडम बोली "मंदिर का केस सब ज्यूडियस है "
अब कोई ये समझाये कि आस्था अगर है तो ज्यूडिरी प्राॅबलम रोकेगी क्या आपको दर्शन के लिये। आप हनुमान को तो मानोगी राम को नही क्योकि डर है कहीं वोट कम ना हो जाये।गजब का अवतार लिये हो मैडम जी।
45 किमी तक लम्बे रोड शो मे प्रियंका राम मंदिर को लेकर सवालो को अनसुना करती रही पर मोदी पर खिसियाना ना छोड़ी।अयोध्या का विकास कैसे हो ये बात तो सोची भी ना मैडम ने ।
अब ऐसे हालातों में जो भीड़ इक्कठी हुई थी वहां से मोदी मोदी की आवाजें आने लगी। एसपीजी सुरक्षाकर्मियों ने फिर लोगों को हटाया।
राजनीति करो पर वोट बैंक की राजनीति एक तबके को नाराज करके नहीं सबको साथ लेकर करो।
जनता सर्वशक्तिशाली है वही तय करेगी किसे आंखो पर बैठाना है और किसे आंखो से गिराना।