सीएम ने जताया शोक

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोक जताया है। सीएम रावत ने कहा कि स्वर्गीय पारिकर ने हमेशा मूल्यों की राजनीति की है। हमेशा सादगी का जीवन जिया है। विपरीत परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कैसे किया जाए यह उनसे सीखा जा सकता है। सर्जिकल स्ट्राइक के समय उनकी दृढ़ता उनकी प्रशासनिक क्षमता वह भी एक पक्ष है। एक साधारण दिखने वाले व्यक्ति में एक असाधारण शक्ति थी।