विकलांग बच्चो को दिए उपकरण

रुद्रपुर  बीआरसी में सामाजिक संस्था एलमीको द्वारा दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किये। बीआरसी में सर्व शिक्षा अभियान के अन्र्तगत विशेष सहायता वाले बच्चों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बाजपुर, सितारगंज एवं रुद्रपुर के 44 दिव्यांगो उपकरण वितरित किये।


वही उपशिक्षा अधिकारी गुंजन अमरोही ने बताया की दिव्यांग बच्चों को उपकरण देने के लिए  6 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चो को चिहिन्त किया गया था। जिसमे 6 ट्राईसाइकिल बड़ी एवं 8 छोटी ट्राईसाइकिल,  5 बड़ी व्हीलचेयर और 16 कान की मशीन  बच्चो को दिए गए।