लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मददगार बनी प्रयास सेवा संस्था।

देश में लॉकडाउन-2 घोषित कर दिया गया है। जिसके बाद उत्तराखंड में भी अब 3 मई तक लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन के चलते कई लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट उभर आया है, सबसे अधिक परेशानी दैनिक मजदूरों को उठानी पड़ रही है। इस दौरान मजदूरों व जरूरमंदों की मदद के लिए कई संगठन आगे भी आए हैं।


उत्तराखंड के रामनगर में लॉकडाउन के दौरान प्रयास सेवा संस्था जरूरतमंदों के लिए मददगार बनकर सामने आई है। सल्ट क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस विधायक रणजीत रावत प्रयास सेवा संस्था के सहयोग से कोई भूखा न रहे, भूखा न सोए के तहत पूरे रामनगर विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंदों को घर-घर जाकर राहत सामग्री व मास्क वितरित कर रहे हैं, यह संस्था पिछले बीस दिन से लगातार यह जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री पहुंचा रही है।


इसी कड़ी में आज 16 अप्रैल को रामनगर क्षेत्र में रणजीत रावत एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रयास सेवा संस्था के सहयोग से ग्राम देवीचौड खत्ता, चौफला एव सुन्दरखाल में जो परिवार रह गये थे वहां घर-घर जाकर राहत सामग्री एवं मास्क वितरित किये। इस दौरान रणजीत रावत ने बताया की आज रामनगर क्षेत्र में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा, प्रयास सेवा संस्था के सहयोग से 350 परिवारों को घर-घर जाकर राहत सामग्री एवं मास्क पहुंचाने का कार्य किया गया है। उन्होंने बताया की इस लॉकडाउन के समय रामनगर क्षेत्र में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंद लोगों को उनके घर-घर जाकर राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उनके साथ खीम राम, केशव कुमा, बिशंन कुमार मौजूद रहे।