रेखा आर्य ने पेश की लोकसभा चुनाव की दावेदारी

 लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में भाजपा तैयारियों में जुटी हुई है,भाजपा के पास जहां राज्य की 5 लोकसभा सीटें है वहीं इसबार भी भाजपा के लिए 5 सीटें जीतना बड़ी चुनौति है,लेकिन लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा के भीतर दावेदारों की संख्या धीरे - धीरे बढ़ती जा रही है। 

त्रिवेंद्र सरकार के कई कैबिनेट मंत्री जहां चुनाव लड़ने का मन बना चुके है वहीं अल्मोड़ा सीट पर राज्य मंत्री रेखा आर्य ने एक बार फिर अपनी दावेदारी टिकट पाने को लेकर की है,वह भी तक जब अल्मोड़ा सीट से भाजपा के सांसद मोदी सरकार में राज्य मंत्री अजय टम्टा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

रेखा आर्य का कहना कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भी वह टिकट की दावेदारी कर रही थी,लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हे टिकट नहीं मिला लेकिन इस बार वह पूरी मजबूती के साथ पार्टी फोरम पर दावेदारी कर रही है।