रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने जगह जगह हुए जलभराव व होने वाले विकास कार्यो का निरिक्षण किया

ट्रान्जिट कैम्प वार्ड न2में विधायक राजकुमार ठुकराल ने गली -गली पैदल भ्रमण किया। जगह जगह हुए जलभराव व होने वाले विकास कार्यो का निरिक्षण किया। विधायक ठुकराल ने सभी को आश्वस्त किया कि कि हर समस्या का समाधान किया जायेगा। क्षेत्रीय विधायक ठुकराल ने कहा की 15 अगस्त के बाद निर्माण कार्य शुरु हो जायेगे। टेण्डर प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य धरातल पर होंगे। मुख्यमन्त्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा ट्रान्जिट कैम्प मुख्य मार्ग की घोषणा की है। जल्द ही कार्य शुरु होगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हर विकास कार्य पूर्ण पारदर्शिता से हो इसके लिए हर कार्यकर्ता सजग है। ठुकराल ने कहा की कुछ लोग राजनैतिक जमीन बनाने मात्र के लिये नाटक करते रहे हैं और करते रहेंगे, परन्तु हम पूर्ण मनोयोग से विकास की प्रतिबद्धता रखते हैं। इस दौरान पूर्व सभासद दिलीप अधिकारी, तरुण दत्ता, सुरेश विश्वास, अर्जुन विश्वास, ललित सिंह बिष्ट, बन्टी कोली, अजय नारायण सिंह, विपिन शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राजेश ग्रोवर  ,विधायक प्रवक्ता आशीष छाबड़ा, सोमपाल कोली,  विमल गंगवार ,पारुल पाल, आयुष कुमार ,लक्ष्मी पाल ,दिव्यांशु ,रजत गंगवार, मनवीर चौधरी ,अंकुर गंगवार, शिवचरण पाल ,दीपक गंगवार, देवांग गुप्ता ,प्रदीप राठौर, राहुल राठौर, अशोक कुमार सिंह, सोमपाल शर्मा, महेंद्र पाल, सुभाष सक्सेना,शिवचरण, मुन्नालाल ,शील चौधरी ,सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे l