यूके बोर्ड के परीक्षा परिणाम हुये घोषित

अभी हाल ही सीबीएसई के परिणाम आये थे, जिसमें लड़कियां लड़को से अव्वल थी लेकिन लड़के भी कम नही उनका रिजल्ट भी काफी अच्छा रहा।आज उत्तराखंड बोर्ड का परिणाम घोषित कर दिया गया है।जिसमे नैनीताल के श्री ऐपाल देवता राजकीय इंटर कॉलेज पटवाड़ागर में 10 वीं कक्षा की प्रियंका बिष्ट ने टॉप किया। प्रियंका ने 500 में से 472 अंक प्राप्त कर नैनीताल में पहला स्थान प्राप्त किया है।उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 30 मई को घोषित हो गया है।जिसमे श्री ऐपाल देवता राजकीय इंटर कॉलेज की प्रियंका बिष्ट ने जिला टॉप किया है, प्रियंका ने 500 में से 472 अंक प्राप्त किये है। प्रियंका मध्यम वर्गीय परिवार से है,और प्रियंका के पापा श्री मदन सिंह बिष्ट होमगार्ड की नौकरी करते है, और मम्मी ग्रहणी है। प्रियंका दो भाई बहनों में से छोटी है। प्रियंका ने काफी मेहनत कर जिला टॉप किया है।वो कहती हैं कि वह शाम की अपेक्षा सुबह ज्यादा पढ़ाई करती थी।सुबह 4 बजे उठ कर प्रियंका पढ़ाई करती थी, और घर का काम कर 3 किलोमीटर दूर स्कूल जाती है, आज वह बहुत खुश है कि उसने अपना ,अपने मम्मी पापा व विद्यालय का नाम रौशन किया है।प्रियंका अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षको, मम्मी, पापा व अपने भाइयों को देती है। वो कहती है कि इन सभी लोगो ने मेरा बहुत सपोर्ट किया है।प्रियंका का फेवरेट सब्जेक्ट गणित है, और उनके गणित में 100 में से 99 अंक आये है, उन्होंने गणित में ही ज्यादा फोकस किया ।आगे चलकर प्रियंका गणित की प्रोफेसर बनना चाहती हैं।प्रियंका सभी विद्यार्थियों को सन्देश देते हुए कहती है कि एग्जाम समय पर 6 घण्टे की नींद पूरी करने के साथ फ्री माइंड होकर पढ़ाई करनी चाहिए।प्रियंका ने एग्जाम समय पर 9 घण्टे पढ़ाई की थी।साल भर मेहनत कर एग्जाम में सिर्फ़ रिविजन किया है। प्रियंका ने जिला टाॅप करने के साथ साथ उत्तराखंड में 20वां स्थान भी प्राप्त किया,इस बार लड़को ने भी अंको को बटोरने में बाजी मारी है, तुषार बिष्ट ने 500 में से 469 अंक प्राप्त कर नैनीताल में दूसरा स्थान और उत्तराखंड में 25 वां स्थान प्राप्त किया है। 12 वीं कक्षा में भी लड़के बाजी मार गये ।12 वीं में गौतम जोशी ने 500 में से 432अंक प्राप्त किए है,और ज्योति बिष्ट ने 500 में से 420, प्रशांत बिष्ट ने 500 में से 217 अंक प्राप्त कर अपना व अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है।