मंत्रियों के आवासों की साज- सज्जा में बहाया जा रहा करोड़ो रुपया- रघुनाथ सिंह नेगी

मंत्रियों के आवासों की साज-सज्जा व मरम्मत के नाम पर क्यों बहाया जा रहा करोड़ों रुपया, मॉड्यूलर किचन/ पोर्च आदि पर खर्च किया गया 2.45 करोड़ रुपये। मरम्मत के नाम पर खर्च किया गया 1.51 करोड़ रुपये। मंत्रियों के ऐशगाह का खर्च उठा पाएगा क्या गरीब प्रदेश। ये एक बड़ा सवाल है। क्या यही है जीरो ट्रालरेंस की सरकार।जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि एक गरीब प्रदेश,जिससे कर्ज का ब्याज नहीं चुकाया जा रहा, उस प्रदेश में मंत्रियों के 18 आवासों में मॉड्यूलर किचन/ पोर्च/ गौशाला आदि बनाने में लगभग 2.45 करोड़ एवं मरम्मत के नाम पर 1.5 करोड़ रूपया खर्च कर डाला,यानी कुल  3.96 करोड़ रुपये खर्च किया गया | नेगी ने कहा कि पूर्व से ही सुसज्जित इन आवासों/ आलीशान बंगलों पर करोड़ों रुपए खर्च करना प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई को बर्बाद करने जैसा है |मोर्चा सरकार से मांग करता है कि फिजूलखर्ची बंद कर आमजन के कल्याण में पैसा खर्च करे।