बीजेपी कार्यालय में आंखें हुई नम

कैबिनेट मंत्री प्रकाश पन्त के निधन पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में शोकसभा का आयोजित की गई। जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रकाश पन्त की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी,प्रकाश पन्त को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रकाश पन्त सदन के भीतर उनके दाहिने हाथ की तरह थे,जिसकी भरपाई करना मुश्किल है,प्रकाश पंत के निधन से उन्हें गहरा दुःख पहुंचा है,वही प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रकाश पन्त के साथ मिलकर उन्होंने संगठन से लेकर कई आंदोलनों में काम किया लेकिन उनका जो स्वभाव था उससे सभी उनके मुरीद हो जाते थे,प्रकाश पन्त के निधन से प्रदेश के साथ भाजपा परिवार को भी क्षति हुई है।