बच्चो ने खेली शिव संग होली

सरोवर नगरी नैनीताल में होली का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। राम सेवक सभा की ओर से निकाले गए होली जुलूस में जमकर अबीर-गुलाल उड़ा। राम सेवक सभा प्रांगण से होली जुलूस में बच्चों के साथ बड़े होल्यार चल रहे थे। होल्यार होली गायकी के साथ जो नर जीवे खेले फाग..कहकर आशीष भी दे रहे थे। जलूस के दौरान गुलाल का प्रयोग किया गया और रंग-बिरंगे गुलाल ने सरोवर नगरी को अपने आगोश में ले लिया। होल्यार ने परंपरागत होली गाकर और नाचते गाते होली जुलूस मल्लीताल बाजार, आर्यसमाज, कमेटी लाइन, जयलाल साह बाजार से होता हुआ मां नैना देवी मंदिर पहुंचा जहां महिलाओ की टोली अलग बच्चो की टोली अलग मंदिर मे देवी देवताओ के साथ होली खेलते नजर आये।छोटे छोटे बच्चो ने शिवलिंग पर जम कर रंग बरसाये।
नैनीताल में जगह जगह सुरक्षा के भी पुख्ता इन्तजाम थे।