पुरोला में बोले सीएम त्रिवेंद्र रावत पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों है देश सुरक्षित

उत्तरकाशी।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि देश पीएम मोदी के हाथों ही सुरक्षित है। सीएम ने जनसभा के दौरान माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान करने की अपील की।


पुरोला के नेहरू नगर में आयोजित चुनावी सभा में सीएम रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया गया है। राशन की कालाबजारी समाप्त कर कई भ्रष्ट लोगों को भी सलाखों के पीछे हैं। समाज कल्याण विभाग में सुधार कर पेंशनरो को आॅन लाइन पेंशन देने का कार्य किया है। 

उन्होंने कहा कि  जीरो प्रतिशत ब्याज पर किसानों को ऋण देकर किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत की जा रही है। महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने हेतु महिला समूहों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र रावत ने जनता के समक्ष मोदी सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का बखान किया। सभा में सीएम ने कहा कि भाजपा राष्ट्र वाद के साथ है। जबकि कांग्रेस परिवारवाद व भ्रष्टाचार की राजनीति करती है। ,उन्होंने ने कहा की बीते  पांच साल से  देश में मोदी सरकार का लोहा देश विदेश ने माना है। आजतक मोदी सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगे हैं।

जबकि कांग्रेस के शासनकाल में सैकड़ों भ्रष्टचार हुए हैं। सीएम रावत ने मोदी राज में सर्जिकल स्टाइक व पुलवामा आंतकी  हमला समेत क्षेत्र की जनता से भ्रष्टाचार मिटानें, देश व प्रदेश के चौमुखी विकास,युवाओं को रोजगार, राष्ट्रवाद को लेकर देश का अस्तित्व बचानें को भाजपा को वोट देने की अपील की। भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने भी मोदी के हाथों को मजबूत करने को भाजपा को वोट  की अपील की।  पुरोला भाजपाइयों ने सीएम रावत से आदर्श  आचार संहिता समाप्त होने के बाद भ्रमण कर रवांई  जनपद पुरोला व पुरोला  कृषि मंडी बनाने की घोषणा करनें की मांग की। 

विधायक मुन्ना चौहान, केदार सिंह रावत, गोपाल रावत, महावीर रागंड़,  राजेश जुवांठा, मालचंद, जशोदा राणा नारायण सिह राणा आदि अनेक लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने पुरोला में भारी कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ रोड़ शो किया।