पत्रकारों का पाकिस्तान मोह ! विवादों की पत्रकारिता ...

जम्मूकश्मीर से धारा 370 को हटा देने के बाद भारत की जानी मानी पत्रकार ने एक ऐसी विवादित टिप्पणी की है जिसे सुनकर आप सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि ये पत्रकार भारत का है या दुश्मन देश पाकिस्तान का।ये पत्रकार कोई और नही बल्कि बरखा दत्त है जो हमेशा से पाकिस्तान के समर्थन में अक्सर बोलती दिखाई पड़ती हैं।लेकिन इस बार बरखा ने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ भड़काने जैसी टिप्पणी कर दी है,उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान क्या कर सकता है इस बात पर विश्लेषण करते हुए कहा है कि पाकिस्तान के पास भारत मे आतंकवादी हमलो को भड़काने के अलावा कोई विकल्प नही है।साथ ही बरखा ने ये भी कहा कि पाकिस्तान के पास कश्मीर घाटी के अंदर एक और पुलवामा जैसा हमला करना ही विकल्प बचा है।बरखा ने आगे ये भी कहा कि ये बाद अजीब है कि पाकिस्तान जैसे संप्रभु देश को भारत मे आतंक फैलाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
बरखा दत्त भारत की एक जानी मानी पत्रकार है और उनके इस तरह के विश्लेषण से भारत के खिलाफ पाकिस्तान को भड़काने का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है जिससे भारत की पत्रकारिता पर एक सवाल उठ खड़ा हुआ है कि देश का पत्रकार आखिर है किसके साथ? आज पूरी दुनिया जम्मूकश्मीर के मामले में हस्तक्षेप नही करना चाहती ऐसी स्थिति में बरखा दत्त जैसे जाने माने पत्रकार भारत को समर्थन देने की बजाए उल्टा पाकिस्तान को भड़काने का काम कर रही है।
बरखा ने जिस पुलवामा हमले का ज़िक्र अपनी टिप्पणी में किया है आपको बता दे कि इस साल 14 फरवरी को पुलवामा अटैक में तकरीबन 40 पुलिस बल के जवानों की मौत हो गयी थी जिसकी ज़िम्मेदारी इस्लामिक आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।