नैनीताल में होने वाले फागोत्सव की सभी तैयारियां हुई पूरी,सरोवर नगरी का फागोत्सव होगा इस बार खास।

नैनीताल में होली की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं,3 मार्च से 9 मार्च तक होलियारों से सरोवर नगरी रंग बिरंगी होने वाली है,इसके लिए श्री राम सेवक सभा की ओर से भी फागोत्सव को अंतिम रूप दे दिया गया है।इस बार फागोत्सव में खड़ी और बैठकी होली के साथ साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है,साथ ही भव्य जुलूस की तैयारियां भी हो चुकी हैं।फागोत्सव में इस बार महिला फोटोग्राफर भी अपने हुनर की आजमाईश करेंगी।सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को चार फ़ोटो सभा की आधिकारिक वेबसाइट में भेजनी होगी,इन सभी फ़ोटो की एक्सिबिशन चैत्र माह की नवरात्रि में लगाई जाएगी। फर्स्ट सैकंड, और थर्ड विनर को नगद पुरुस्कार दिया जाएगा,साथ ही इस बार नई पीढ़ी को होली गायन की विधा सीखाने के लिए पुराने होलियारों के वीडिओज़ को प्रोजेक्टर के माध्यम से भी दिखाया जाएगा। प्रेस वार्ता में सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी,किशन सिंह नेगी,मुकेश जोशी,ललित तिवारी,मोहित सनवाल,विमल चौधरी,भीम सिंह कार्की,राजेन्द्र बजेठा,अशोक साह, हिमांशु जोशी के अलावा भी कई लोग शामिल थे।

फागोत्सव के कार्यक्रम इस तरह आयोजित किये जायेंगे -

3 मार्च-महिला होली, जुलूस व स्वांग प्रतियोगिता। नगर के महिला होली दलों द्वारा प्रस्तुति।

4 मार्च-महिलाओं की बैठकी होली

5 मार्च-आकर्षक रंगोली निर्माण और चीर बंधन।

6 मार्च-आमल एकादशी पूजन स्कूली बच्चों का होली गायन

7 मार्च- महिला व पुरुष एकल होली गायन।

8 मार्च-पुरुषों की बैठकी होली।

9 मार्च- बच्चों के स्वांग व होली जुलूस के कार्यक्रम, चीर दहन।

10 मार्च- छलड़ी।

11 मार्च-होली टीका कार्यक्रम,जिसमे अल्मोड़ा व हल्द्वानी की टीम भी शामिल होंगी।