नैनीताल:बीजेपी नेता अनिल बलूनी जनता को गुमराह करना बंद करें मृतक कुंदन सिंह के परिवार को सचमुच दें 10 लाख रुपये:आप

नैनीताल में होटल जीवन पैलेस में आम आदमी पार्टी के संयोजक मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार द्वारा मिंटो ब्रिज की दुर्घटना में मृतक कुंदन सिंह के परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता देने के सम्बन्ध में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ने नैनीताल के होटल जीवन पैलेस में प्रेसवार्ता की।
आप के प्रदेश अध्यक्ष एस.एस. कलेर ने यह बताया कि मृतक कुंदन सिंह के परिवार को उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के प्रयासों से दिल्ली CM अरविन्द केजरीवाल द्वारा 10 लाख की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है, लेकिन भाजपा के नेता व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी द्वारा उत्तराखंड की जनता को गुमराह किया जा रहा है,उनके द्वारा यह दावा किया गया है कि मृतक कुंदन सिंह के परिवार को यह राशि उनके द्वारा दिलवाई गयी है, जबकि मृतक कुंदन सिंह के परिवार को 10 लाख रुपये दिए जा चुके है,तो वो भी अपनी राज्य सभा की निधि से मृतक कुंदन सिंह के परिवार को 10 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाए।
कुमाऊं मंडल के प्रभारी अमित जोशी ने यह सवाल उठाया कि एक तरफ जहाँ बीजेपी दिल्ली राज्य में उत्तराखंड के निवासी की मदद का झूठ फैला रही है। तो उत्तराखंड राज्य में जहाँ उनकी अपनी सरकार है, जहाँ आपदा में कई लोग काल कवलित हो रहे है उनकी मदद को क्यों नहीं आ रही है। उन्होंने मांग की है प्रदेश के अंदर आपदा में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति को 10 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाए।
मृतक कुंदन सिंह के चचेरे भाई तारा सिंह ने कहा कि ना तो वो अनिल बलूनी को जानते है और ना ही उनके द्वारा अथवा किसी स्थानीय संसद और विधायक द्वारा मेरे कोई संपर्क किया गया। प्रेसवार्ता में सिद्धार्थ जोशी, एन. एल. शाह , अखिलेश टम्टा, रोहित जोशी, देव सिंह, संजय पांडे, सईदुल बेग, अमजद अहमद,चंद्रशेखर आदि कार्यकर्त्ता शामिल थे।