दो धामों की यात्रा को विधायक बाइक से रवाना।

लोकसभा चुनाव में बीजेपी के दमदार जीत के बाद भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल, मोटरसाइकिल से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर निकल पर गए हैं। बुधवार को देहरादून स्तिथ विधायक आवास से झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल और समर्थकों को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। लोकसभा चुनाव से पहले देशराज कर्णवाल ने प्रण लिया था कि दोबारा प्रचंड बहुमत के साथ मोदी सरकार केंद्र में बनती है, तो वह बाइक से चारधाम की यात्रा करने जाएंगे। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीट पर अपना परचम लहराया है, इसके साथ ही  पूरे देश में भाजपा ने अकेले 303 सीटों पर कब्जा किया, और एनडीए के साथ कुल 352 सीटें जीती थी। लिहाजा भाजपा के बड़ी मजबूती के साथ केंद्र में अपनी सरकार बनाई।विधायक देशराज कर्णवाल अक्सर सुर्खियों में बने रहने के लिए भी कुछ अलग प्रयास करते हैं, इससे पहले भी वह गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान मोटरसाईकिल से गैरसैंण पहुंचे थे। इस बार तो मौका लिए गए प्रण को पूरा करने का जो है, तो अपने लिए गए प्रण के तहत विधायक गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा करने मोटरसाइकिल से निकल पड़े है।

वहीं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल मोटरसाइकिल से चारधाम की यात्रा करने जा रहे हैं, जो बड़ी खुशी की बात है कि प्रदेश के विधायक चारधाम में रुचि रखे, और चारधाम में की गई व्यवस्थाओं का लाभ उठाएं। साथ ही कहा कि विधायकों के चारधाम की यात्रा पर जाने से पूरे देश में अच्छा संदेश जाता है। और इससे लोगों का ज्ञानवर्धन भी होगा साथ ही देवी देवताओं का सानिध्य भी प्राप्त होगा।