देहरादून में सत्ता की हनक में लड़कियों से फ्लर्ट करना युवक को पड़ा भारी

उत्तराखंड में सत्ता के नशे में चूर एक युवक को लड़कियों से फ्लर्ट करना उस समय भारी पड़ गया |जब लड़की और उसकी बहन ने लड़के की जमकर धुनाई कर डाली | इतना ही नहीं लडकियों ने लड़के की पिटाई करते हुए वीडियो भी बनाया | सूत्रों की माने तो लड़का सूबे के एक दबंग केबिनेट मंत्री का रिश्तेदार बताया जा रहा है |
आदमी जवान हो और सर पर सत्ता का हाथ हो | तो आदमी अपनी सीमाओं और दुसरे की इज्जत भी करना भूल जाता है | मामला देहरादून के एक प्रतिष्ठित केफे का है | लड़का कल्पना (बदला हुआ नाम ) से पिछले एक साल से डेटिंग कर रहा था और कल्पना को कई बार उसकी बेफाई का भी पता चला, लेकिन उसने लड़के की इन हरकतों को कई बार नजर अंदाज भी किया | कल्पना रोहित (बदला हुआ नाम ) को दिलोजान से प्यार करती थी | लेकिन उसको नहीं पता था वो जिससे प्यार कर रही है | उसका व्ही प्यार उसकी पीठ में खंजर भोक रहा है | रोहित ने कल्पना से धीरे धीरे किनारा कर उसकी बहन को मेसेज भेजने शुरू | लेकिन कल्पना की बहन ने कल्पना को सच्चाई बता दी | रोहित ने कल्पना की बहन को मेसेज कर जिस केफे में बुलाया था | दोनों बहने एक साथ रोहित को उसके फ्लर्ट करने का सबक सिखाने पंहुच गई | कल्पना अपने साथ हुए फ्लर्ट के चलते आग बबूला थी | वहीं उसे अपनी बहन को भी इस पाखंडी से बचाना भी था |
दोनों बहनों को साथ देख रोहित के होश उड़ गए | रोहित केफे से उठकर भागने लगा | तभी कल्पना ने रोहित को पकड़कर उसकी धुनाई शुरू कर दी | रोहित बार बार माफ़ी मांग रहा था | लेकिन कल्पना उसको बोल रही थी | की तू मेरी बहन को भी नहीं बख्शेगा | कल्पना उसको बालो से पकड़कर खीचती है | और कहती है आज तुझको लड़कियों को यूज करने का सबक सिखायेंगे |पिछले डेढ़ साल से मेरा बेवकूफ बना रहा था | बहुत शोक है तुझको लड़कियों से फ्लर्ट करने का | बहुत आई लव यु बोलता है | ................. लगा इसको थपपड़ .......
दोनों बहने रोहित की साथ-साथ वीडियो भी बना रही थी अपने मोबाइल में , फिर वीडियो बनना बंद हो जाता है | क्योंकि दोनों बहने रोहित की पिटाई शुरू कर देती है।
दोनों लड़कियों के द्वारा की गई जबरदस्त धुनाई से रोहित के चेहरे की हवाइया उड़ जाती है | चेहरा पीटने के बाद लाल हो गया है | अपनी पिटाई से रोहित को अपनी गलती का अहसास होने लगता है | रोहित हाथ जोड़कर अपनी गलती के लिए माफ़ी भी मांगता है। कल्पना बोलती है। आज वादा कर आज के बाद किसी लड़की के साथ नहीं घूमेगा | न किसी को धोका देगा
.................. पीटने के बाद रोते हुए रोहित मैं अब किसी लड़की के साथ नहीं घूमूँगा ...............
मेरी बहन को आज के बाद मेसेज भी मत करना --- नहीं करूँगा
कल्पना बोल रही थी तू पोलटिकल करियर बना चाहता है ना |... बदतमीजी करता है लड़कियों के साथ
पार्टी सत्ता में हो और रिश्तेदार मंत्री हो तो सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोलता ही है | ये इस घटना से पता चलता है।