दून पुलिस बांट रही लोगों को खुशियां

कोरोना महामारी संकट काल में पूरे देश में लॉकडाउन है,लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं, तो वहीं देहरादून पुलिस जरूरतमंद लोगों के लिए भगवान के रूप में है। पुलिस के जवान अपनी नौकरी भी कर रहे हैं और इंसानियत के तहत लोगों में हर एक पल खुशियां भी बांट रहे है।देहरादून पुलिस मदद के रूप किसी को उसके जरुरत का सामान दे रही है तो कही किसी के जन्मदिन पर केक लाकर उनको खुशियां भी प्रदान कर रही है | इसी क्रम में इस लॉकडाउन में आज समाजसेवी रमनप्रीत कौर के 80 वर्षीय पिता अमरीक सिंह का जन्मदिन था। लेकिन लॉकडाउन के कारण वो अपने पिता का जन्मदिन मनाने नहीं जा पायी तो उन्होनें पुलिस को फोन किया।इस पर गढ़ीकैंट थाने की पुलिस टीम स्वास्तिक एनक्लेव कौलागढ जहां उनके पिता का घर है वहां पहुँच कर उनके 80 वर्षीय बुज़ुर्ग पिता अमरीक सिंह और पूरे परिवार के साथ सरप्राइज केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर अमरीक सिंह के चेहरे पर खुशिया साफ दिख रही थी। एक पिता के लिए इससे बड़ा गिफ्ट और क्या हो सकता है। समाजसेवी रमनप्रीत कौर ने गढ़ी कैंट थानाध्यक्ष एवं एसएस आई धनराज सिंह व सिंपाही सूरज समेत समस्त पुलिस टीम के साथ प्रेमनगर थानाध्यक्ष का इस नेक कार्य के लिए आभार प्रकट किया साथ ही उन्हें दिल से सैल्यूट किया है।