डॉक्टर घिल्डियाल ने दी जागरूक रहने की सलाह

 कैलाश हॉस्पिटल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर हरिश घिल्डियाल ने हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से  झुलसने के बढ़ते हुए हादसों के विषय में चिंता जताई तथा इसकी रोकथाम के लिए आम जनता को जागरूक वह सतर्क रहने पर जोर दिया गया  जिससे मरीजों के अंग तथा जान की हानि पर अंकुश लगाया जाए डॉक्टर घिल्डियाल ने बताया कि विगत 2 वर्षों से हाईटेंशन करंट से झुलसे 20 मरीजों का उपचार कैलाश अस्पताल में किया गया है जिसमें से 7 मरीजों को अपना अंग तथा दो मरीज  को अपनी जान गंवानी पड़ी प्रदेश के कुल 20 मरीजों में सबसे अधिक संख्या 11 देहरादून से रहने वाले 7 मरीजों में चार मरीज 14 साल से कम के थे हाल ही में इस तरीके के हादसों में घायल हुए दो बच्चों के सफल उपचार की विशेष जानकारी दी उन्होंने बताया की इस तरह की घटना में गत वर्ष 24 नवंबर को 11 वर्षीय बालक अभिमन्यु अपनी छत के ऊपर से जा रही हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती हुआ था प्लास्टिक सर्जरी के पांच सफल ऑपरेशन के बाद अभिमन्यु को सफल पूर्वक डिस्चार्ज किया गया मगर इस जंग में अभिमन्यु ने अपनी बाईं बाजू को खो दिया  वही डॉक्टर घिल्डियाल ने आम जनता को संदेश दिया की हाईटेंशन बिजली की लाइन से अपनी एवं खासकर छोटे बच्चे की दूरी बनाए रखें जो अनजाने में इसकी चपेट में आकर गंभीर हादसा का शिकार हो जाते हैं उन्होंने प्रशासन से भी इसका संज्ञान लेने की अपील की है